छत्तीसगढ़प्रमुख खबरें

ब्रेकिंग न्यूज़ -दुर्ग की दीपिका ओमान में 8 माह से बंधक : केरल की प्लेसमेंट एजेंसी ने भेजा था..

सच तक इंडिया रायपुर दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग की रहने वाली एक महिला को अरब कंट्री ओमान में बंधक बना लिया गया है। महिला वहां हाउस मेड का काम करती है। महिला को छोड़ने की एवज में परिजनों से 3 लाख रुपए मांगे गए हैं। अब महिला ने वीडियो जारी कर मदद की गुहार लगाई है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

जानकारी के मुताबिक, भिलाई के खुर्सीपार निवासी जोगी दीपिका (29) मुस्लिम देश ओमान नौकरी के लिए गई थी। सोशल मीडिया पर दीपिका ने वीडियो पोस्ट किया है। इसमें दीपिका बता रही है कि उसे झूठ बोलकर वहां लाया गया और बंधक बना लिया गया है। दीपिका ने वीडियो में बताया कि वह वापस भारत नहीं लौट पा रही है। उससे मारपीट की जाती है और बेचने की धमकी दी जा रही है। उसने बताया कि जिस घर वह काम कर रही है वहां उसे लगातार टॉर्चर किया जाता है। गाली-गलौज मारपीट होती है।                                   

जोगी दीपिका का पासपोर्ट

8 महीने से ओमान में है बंधक-दीपिका के पति जोगी मुकेश ने बताया कि वह 30 मई से ओमान में है। हाउस मेड की नौकरी के लिए वह केरल की एक प्लेसमेंट एजेंसी के माध्यम से भेजी गई थी। खुर्सीपार निवासी मुल्ला मोहम्मद इमरान खान, हैदराबाद निवासी अब्दुल ने खाना बनाने का काम दिलाने की बात कही थी। इसके बाद दीपिका को दुर्ग से पहले हैदराबाद ले जाया गया और फिर वहां से उसे मस्कट के लिये भेजा गया। मस्कट एयरपोर्ट से दीपिका को हफीजा के घर जैनब लेकर गई। जैनब भारत के कई लोगों को काम दिलाने के नाम पर पहले भी मस्कट ले जा चुकी है।

हर महीने से भेजे जा रहे थे 25 हजार रुपए

मुकेश ने बताया कि ओमान में मुनीर और हफीजा के परिवार में दीपिका खाना बनाने का काम करती है। उसके एवज में जो उसे पैसे मिलते थे, उससे दीपिका हर महीने 25 हजार रुपए भेजती थी। दिसंबर के बाद से उसको पैसा देना बंद कर दिया गया है। उससे मारपीट करके जबरदस्ती काम लिया जा रहा है। मुकेश ने अपनी पत्नी को छुड़ाने के लिए वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन ने मदद की गुहार लगाई है। रिकेश ने कहा कि वो इस संबंध में दुर्ग एसपी से चर्चा करने के साथ ही केंद्र सरकार व विदेश मंत्रालय को पत्र लिखेंगे। जिससे दीपिका को सुरक्षित भारत वापस लाया जा सके।

Related Articles

Back to top button