छत्तीसगढ़प्रमुख खबरें
छत्तीसगढ़ में बड़ा पुलिस विभाग में फेरबदल, सात आईपीएस अफसर सहित चार जिलों के एसपी बदले

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने शुक्रवार को पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक बदलाव किया है। राज्य में चार जिलों के पुलिस अधीक्षकों को बदल दिया गया है, जबकि सात आईपीएस अधिकारियों की नई पदस्थापना की गई है। यह आदेश गृह विभाग की ओर से जारी किया गया है।

सरकार ने (IPS Transfer) आदेश में कहा है कि सक्ति जिले की एसपी अंकिता शर्मा को राजनांदगांव का नया पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है। वहीं रतना सिंह को मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले का एसपी बनाया गया है। प्रफुल्ल ठाकुर को सक्ति जिले का नया एसपी नियुक्त किया गया है, जबकि पंकज चंद्रा को कोंडागांव जिले का नया कप्तान बनाया गया है।
गृह विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि ये तबादले कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने और प्रशासनिक दक्षता बढ़ाने के उद्देश्य से किए गए हैं।



