छत्तीसगढ़प्रमुख खबरेंमनोरंजन स्वास्थ्य एवं स्पोर्ट्स

फिल्म “गांव के जीरो शहर मा हिरो” के गानों का फिल्मांकन बॉलीवुड की तर्ज पर

100 से ऊपर डांसर एवं आकर्षक कॉस्ट्यूम।

रायपुर। मनोज ले आउट के संचालक व फिल्म के निर्माता व हीरो मनोज राजपूत ने अपने ही जीवन पर आधारित फिल्म ” गांव के जीरो शहर मा हिरो ” सोशल मीडिया में चर्चा काफी जोरो से है फिल्म को निर्देशित किया छालीवुड के जाने माने निर्देशक उत्तम तिवारी ने फिल्म की शूटिंग दुर्ग, भिलाई के अलावा छत्तीसगढ़ के कुछ स्थानों के साथ ही गोवा, कोलकाता व हैदराबाद के रामोजी स्टूडियों में हुई है।उन्होंने बताया कि छग में पहली बार कैमरे फैन्टम का इस्तेमाल किया गया है। वहीं फिल्म में बॉलीवुड एक्टर भगवान तिवारी के साथ छॉलीवुड के कलाकारों का जलवा देखने को मिलेगा। फिल्म की हीरोईन इशानी घोष , नेहा शुक्ला ,इशिका यादव , वहीं मनोज राजपूत के पिता की भूमिका अर्जुन परमार ने निभाया है जो फिल्म के सहायक निर्देशक भी है। इसके साथ ही इशिका यादव, धर्मेन्द्र यादव, प्रदीप शर्मा, पप्पू चन्द्राकर, संजीव मुखर्जी, विक्की वीरा सहित छॉलीवुड के कलाकारों ने अभिनय किया है। संगीत सुनील सोनी ने दिया है तो पटकथा,व कुछ गीत उत्तम तिवारी ने लिखे है। गायक सुनील सोनी, अनुपमा मिश्रा, नृत्य निर्देशक- विलास राउत ने गानों कोरियोग्राफी की है । फिल्म के एक्जिूक्यिूटिव प्रोडयूसर विक्रम राजपूत व वितरक तरूण सोनी है। फिल्म के गानों को सुंदरानी यूट्यूब चैनल पर देखे जा सकते है । छत्तीसगढी फिल्म “गांव के जीरो शहर मा हिरो” 9 फरवरी को छत्तीसगढ़ के सिनेमा घरों में एक साथ प्रर्दिशत होगी।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Related Articles

Back to top button