छत्तीसगढ़प्रमुख खबरें

पिस्टल एवं जिन्दा कारतूस के साथ आरोपी अभिजीत पोद्दार उर्फ ठोकुन दादा गिरफ्तार

सच तक इंडिया रायपुर – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री संतोष कुमार सिंह द्वारा आगामी लोकसभा चुनाव एवं होली त्यौहार के मद्देनजर रायपुर पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों सहित एण्टी क्राईम एवं साईबर यूनिट की टीम को अवैध रूप से पिस्टल व कट्टा रखकर घुमने वालों तथा इसकी अवैध तरीके से खरीदी-बिक्री करने वालों के संबंध में जानकारी एकत्र कर तस्दीक किया जाकर इस पर प्रभावी रूप से अंकुश लगाने व कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है। जिस पर समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों द्वारा कार्य योजना तैयार कर इस पर प्रभावी रूप से अंकुुश लगाने हेतु अपने-अपने थाना क्षेत्र में मुखबीर लगाने के साथ ही पेट्रोलिंग व सूचना संकलन कर इस संबंध में सूचना एकत्रित की जा रही है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

इसी तारतम्य में दिनांक 22.03.2024 को सूचना प्राप्त हुई कि थाना पुरानी बस्ती क्षेत्रांतर्गत रामनारायण नगर स्थित मधु चौक के पास एक व्यक्ति अपने पास पिस्टल एवं कारतूस रखा है तथा आने-जाने वाले आम नागरिकों को भयभीत कर रहा है। जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पश्चिम श्री दौलत राम पोर्ते तथा नगर पुलिस अधीक्षक पुरानी बस्ती श्री राजेश देवांगन द्वारा थाना प्रभारी पुरानी बस्ती को आरोपी को हथियार के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार करने हेतु निर्देशित किया गया। जिस पर थाना पुरानी बस्ती पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताये हुलिये के व्यक्ति को चिन्हांकित कर पकड़ा गया। पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम अभिजीत पोद्दार उर्फ ठोकुन दादा निवासी पुरानी बस्ती रायपुर का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा अभिजीत पोद्दार की तलाशी लेने पर उसके पास पिस्टल एवं जिंदा कारतूस रखा होना पाया।

जिस पर आरोपी अभिजीत पोद्दार को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से अवैध रूप से रखें 01 नग पिस्टल एवं 04 नग जिंदा कारतूस जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना पुरानी बस्ती में अपराध क्रमांक 123/24 धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया।

गिरफ्तार आरोपी – अभिजीत पोद्दार उर्फ ठोकुन दादा पिता स्व. अरूण कुमार पोद्दार उम्र 58 साल निवासी राज टावर गांधी मैदान के पास ब्रम्हपुरी थाना पुरानी बस्ती रायपुर।

Related Articles

Back to top button