संगठन को मजबूती देने की दिशा में बड़ा फैसला: मुन्ना बिसेन बनाये गये आम आदमी पार्टी के प्रदेश कोषाध्यक्ष, जयदीप खनूजा प्रदेश प्रवक्ता, शिव शर्मा कार्यालय प्रभारी

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
रायपुर।आम आदमी पार्टी ने छत्तीसगढ़ में संगठन को और अधिक सशक्त और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पार्टी के वरिष्ठ, समर्पित एवं जमीनी कार्यकर्ता मुन्ना बिसेन को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देते हुए प्रदेश कोषाध्यक्ष नियुक्त किया है। पार्टी नेतृत्व ने यह निर्णय उनके लंबे अनुभव, निष्ठा और संगठन के प्रति समर्पण को देखते हुए लिया है।

मुन्ना बिसेन अन्ना आंदोलन के समय से ही आम आदमी पार्टी की विचारधारा से जुड़े हुए हैं और पार्टी के गठन के बाद से लगातार संगठन को मजबूत करने के लिए सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। छत्तीसगढ़ में वे प्रदेश सचिव और प्रदेश प्रवक्ता के पद पर भी रहे। 2018 में उन्होंने रायपुर के दक्षिण विधानसभा से चुनाव भी लड़ा है। उन्होंने प्रदेश में पार्टी के विस्तार, कार्यकर्ताओं को जोड़ने और संगठन को मजबूत आधार देने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उनके इसी समर्पण और अनुभव को देखते हुए पार्टी ने उन्हें यह अहम जिम्मेदारी सौंपी है।
आम आदमी पार्टी ने संगठनात्मक ढांचे को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए जयदीप खनूजा को प्रदेश प्रवक्ता तथा शिव कुमार शर्मा को प्रदेश कार्यालय प्रभारी के पद पर नियुक्त किया है।
पार्टी नेतृत्व ने विश्वास व्यक्त किया है कि सभी पदाधिकारी अपने नए दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा, जिम्मेदारी और प्रतिबद्धता के साथ करेंगे तथा छत्तीसगढ़ में आम आदमी पार्टी के संगठन को और अधिक मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। पार्टी ने आशा जताई है कि सभी के नेतृत्व में संगठन प्रदेश में आम जनता की आवाज को और मजबूती से उठाएगा तथा जनहित के मुद्दों पर सक्रियता के साथ काम करेंगे ।



