प्रमुख खबरेंमध्यप्रदेश एवं बुंदेलखंड

देवी लोकमाता अहिल्याबाई जी की 300वीं जयंती के अवसर पर ग्राम पंचायत किशुनगंज में स्थित प्राचीन बाबड़ी का जीर्णोद्धार कार्य प्रारंभ 

सामूहिक श्रमदान से लिया प्राचीन बावड़ी को पुनः जीवित करने का संकल्प।

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पथरिया/ – राजमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर जी की 300वीं जयंती के अवसर पर जिला प्रशासन एवं कलेक्टर श्री सुधीर कुमार कोचर के मार्गदर्शन में जन अभियान परिषद,ग्राम पंचायत, नवांकुर संस्था नेहरू युवा नव जागृति नव युवक मंडल समिति एवं अन्य सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से ग्राम पंचायत किशुनगंज में स्थित अति प्राचीन बाबड़ी का जीर्णोद्धार कार्य आज सामूहिक श्रमदान से प्रारंभ किया गया जिसमें कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि गौरव पटेल, जिला पंचायत सीईओ प्रवीण फुलपगारे, जनपद सदस्य संगीता श्रीधर, ईश्वर प्रसाद उपमन्य, सरपंच पूनम श्रीधर, जनपद सीईओ, जिला एवं ब्लॉक समन्वयक जन अभियान परिषद, जिले के यूथ अचीवर्स कृष्णा पटेल सहित ग्रामीणजनों नवांकुर संस्थाओं, ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों के सदस्यों द्वारा श्रमदान किया गया।

कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने कहा कि आज देवी अहिल्याबाई होल्कर की 300 वीं जन्म जयंती एवं माननीय मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में चलाए जा रहे जल गंगा संवर्धन अभियान से जोड़कर जिस प्रकार अहिल्याबाई होल्कर ने अपने शासनकाल में कुआं ,तालाब, बावड़ी आदि का जीर्णोद्धार कर घाटों का निर्माण कराया इसी श्रद्धांजलि के रूप में आज ग्राम किशुनगंज में स्थित प्राचीन बावड़ी में श्रमदान जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं ग्रामीण जनों के साथ जीणोद्धार का कार्य प्रारंभ किया है ग्राम में तीन प्राचीन बावड़ी, दो बड़े तालाब है इसके निर्देश जारी किए हैं इसका संरक्षण हो ताकि आसपास के ग्रामीण जनों को भी इसका लाभ मिल सके ।

जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि गौरव पटेल ने कहां की देवी अहिल्याबाई होल्कर की 300 वीं जयंती के अवसर पर संपूर्ण प्रदेश में कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं इसी क्रम में आज जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत किशुनगंज में प्राचीन बावड़ी में जनप्रतिनिधियों, कलेक्टर महोदय और सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से श्रमदान किया है और यह संदेश दिया है कि शासन प्रशासन के साथ-साथ जन सहभागिता के साथ हमें इस प्रकार की बावड़ी और तालाबों का संरक्षण करना है ।

जिला पंचायत सीईओ प्रवीण फुलपगारे ने कहा कि जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत आज पथरिया जनपद के ग्राम किशनगंज में स्थित अति प्राचीन बावड़ी जो लगभग 200 वर्ष से अधिक प्राचीन है उसमें जनप्रतिनिधियों प्रशासनिक अधिकारियों कर्मचारियों और सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से जीर्णोद्धार का कार्य आज प्रारंभ किया गया है ।

क्षेत्रीय जनपद सदस्य संगीता श्रीधर ने कहा कि नारी शक्ति की प्रतीक देवी अहिल्याबाई होल्कर की जयंती के अवसर पर आज हमारे ग्राम की प्राचीन बावड़ी में श्रमदान कार्यक्रम आयोजित किया है अहिल्याबाई होल्कर की प्रकृति और जल संरक्षण में विशेष रूचि थी इसलिए आज इस बावड़ी में श्रमदान किया गया है कलेक्टर महोदय को धन्यवाद देता हूं कि उन्होंने आज जयंती के अवसर पर इस बावड़ी का नाम देवी अहिल्याबाई के नाम पर रखने का विचार किया।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि गजेन्द्र सिंह गौरव पटेल, जिला कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर, जिला पंचायत सीईओ प्रवीण फुलपगारे, जनपद पंचायत सीईओ रामभरत कटारे, जन अभियान परिषद जिला दमोह के जिला समन्वयक सुशील नामदेव, विकासखंड समन्वयक उमाशंकर उपाध्याय, सरपंच पूनम श्रीधर, जनपद पंचायत सदस्य संगीता श्रीधर, सचिव जगदीश पटेल, ग्राम रोजगार सहायक स्नेहलता गुप्ता जी, सरपंच प्रतिनिधि निशांत श्रीधर, जनपद सदस्य प्रतिनिधि विवेक श्रीधर, छात्र सर्व कल्याण समिति के अध्यक्ष एवं जिले के यूथ अचीवर्स कृष्णा पटेल, सेक्टर प्रभारी घनश्याम पटेल, परामर्शदाता दिलीप कुमार पटेल, धरातल जन कल्याण विकास समिति से बसंत पटेल , ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति किशुनगंज से, मुकेश पांडेय, सचिव , सुमन गुप्ता, ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति हरदुवानी से अमृत पटेल, हिनौता घाट से हरिशंकर शुक्ल, सागोनी कलां से शालकराम पटेल जी, चिरौला से शंकर पटेल, सहित आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं सहायिकाओं, स्व सहायता समूह की महिलाओं सहित बड़ी संख्या में ग्रामों के लोगों ने श्रमदान किया।

Related Articles

Back to top button