छत्तीसगढ़प्रमुख खबरें

रायपुर में मंदिर की 18 एकड़ भूमि पर करोड़ों का खेल! जैतूसाव मठ मंदिर की जमीन पर बड़ा घोटाला – कई सफेदपोशों पर शक, जल्द होगा बड़ा खुलासा…..

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आस्था के केंद्र जैतूसाव मठ मंदिर की लगभग 18 एकड़ बहुमूल्य भूमि को लेकर एक बड़े भूमि घोटाले की चर्चा तेज हो गई है।प्रारंभिक जानकारी के अनुसार इस जमीन को सुनियोजित तरीके से फर्जी किसानों के नाम दर्ज कराकर करोड़ों रुपये का खेल किया गया है।

सूत्रों के मुताबिक शहर के एक कथित नंबर वन बिल्डर तथा कुछ प्रभावशाली लोगों की मिलीभगत से यह पूरा खेल रचा गया। इस मामले में हरमीत सिंह खनूजा, विजय जैन और श्यामलाल यादव सहित कई नाम चर्चा में हैं।

बताया जा रहा है कि कागजी हेरफेर, रिकॉर्ड में बदलाव और प्रभाव का उपयोग कर मंदिर की पवित्र भूमि को निजी स्वार्थ के लिए हड़पने की कोशिश की गई।

अब सवाल उठ रहा है कि इस पूरे खेल में —

• कौन-कौन से सफेदपोश चेहरे शामिल हैं?

• किन प्रशासनिक अधिकारियों की भूमिका संदिग्ध है?

• किस तरह मंदिर की जमीन को फर्जी किसान बनाकर ट्रांसफर किया गया?

विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार इस पूरे प्रकरण से जुड़े दस्तावेज, नाम और साक्ष्य जल्द सार्वजनिक किए जाने वाले हैं, जिससे रायपुर में हुए इस कथित करोड़ों के भूमि खेल का बड़ा पर्दाफाश हो सकता है।

अकलेश जैन ने कहा —

सामाजिक कार्यकर्ता और अंतरराष्ट्रीय संत बौद्धिक मंच के प्रदेश अध्यक्ष अकलेश जैन ने कहा कि “मंदिर की पवित्र भूमि के साथ खिलवाड़ करने वालों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा, चाहे वे कितने भी प्रभावशाली क्यों न हों, सच्चाई जनता के सामने लाई जाएगी और दोषियों को कानून के दायरे में लाया जाएगा।”

रायपुर में मंदिर की जमीन से जुड़े इस कथित करोड़ों के खेल का सच जल्द सामने आने वाला है।

Related Articles

Back to top button