जान से मारने की धमकी देकर फिरौती की मांग करने वाला आरोपी तरूण चैहान गिरफ्तार

आरोपी था प्रार्थिया के घर में किरायेदार
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!सच तक इंडिया रायपुर – प्रार्थिया सीमा सिरके ने थाना गंज में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह पीली बिल्डिंग गली रायपुर में रहती है। दिनांक 02.03.2024 को प्रार्थिया अपने दोनो बच्चो के साथ घर में सो रही थी, कि रात्रि करीबन 21.30 बजे प्रार्थिया के मोबाईल नंबर 8319555281 में किसी अज्ञात मोबाईल नंबर 7440938629 के धारक द्वारा फोन कर प्रार्थिया को डराते-धमकाते हुये बोला कि अपने दोनो बच्चो की सलामती चाहते हो तो 2.50 लाख रूपये दिनांक 02.03.2024 की रात्रि में वी.आई.पी रोड मंे लेकर आ जाओं नही तो आपके बच्चो को मार डालूंगा कहते हुए धमकी दिया। जिस पर प्रार्थिया कि रिपोर्ट पर अज्ञात मोबाईल नम्बर के धारक के विरूद्ध थाना गंज में अपराध क्रमांक 131/24 धारा 384 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन तथा थाना गंज प्रभारी के नेतृत्व में थाना गंज पुलिस की टीम द्वारा घटना के संबंध में प्रार्थिया से विस्तृत पूछताछ करते हुए प्रकरण में अज्ञात आरोपी की पतासाजी करना प्रारंभ किया। टीम के सदस्यों द्वारा अज्ञात आरोपी द्वारा उक्त घटना को कारित करने हेतु जिस मो.नं. का उपयोग किया गया था उसके संबंध में भी जानकारी एकत्र कर अज्ञात आरोपी को चिन्हांकित करने के प्रयास किये जा रहे थे। इसी दौरान टीम के सदस्यों को तकनीकी सहायता से प्रकरण में संलिप्त अज्ञात आरोपी के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा कुम्हार पारा थाना गंज निवासी तरूण चैहान की पतासाजी कर पकड़कर घटना के संबध्ंा में कड़ाई से पूछातछ करने पर उसके द्वारा अपनी बुआ के सिम को अपने मोबाईल फोन में डालकर उक्त घटना को अंजाम देना स्वीकार किया।
जिस पर आरोपी तरूण चैहान को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त 01 नग मोबाईल फोन तथा 01 नग सिम जप्त कर आरोपी के विरूद्ध कार्यवाही की गई।
गिफ्तार आरोपी– तरूण चैहान पिता जयसिंह चैहान उम्र 23 साल निवासी पीली बिल्डिंग गली ममता पोहा मिल कुम्हार पारा थाना गंज जिला रायपुर।



