छत्तीसगढ़प्रमुख खबरें

मनीष दत्त सम्मान 2023 का सफल आयोजन


बिलासपुर । लखीराम स्मृति सभागार, में मनीष दत्त सम्मान 2023 विख्यात भजन गायक “अनूप जलौटा “ को
ए – स्क्वायर इंटरटेनमेंट,मुम्बई संस्था द्वारा एवं काव्य भारती कला एवं संगीत मंडल द्वारा सम्मान विख्यात अभिनेता आशित चटर्जी एवं निर्देशक अनिल दुबे को दिया गया ।इस अवसर पर मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के अध्यक्ष अटल श्रीवास्तव ने अपनी शुभकामनाएं देते हुये सफ़ल आयोजन की तारीफ़ की । कार्यक्रम की अध्यक्षता रामशरण यादव महापौर ने एवं विशिष्ट अतिथि अभय नारायण राय, उपाध्यक्ष अरपा विकास प्राधिकरण थे ।
काव्य भारती परिवार से अध्यक्ष पूर्व विधायक चंद्रप्रकाश बाजपेयी, डॉ विजय सिन्हा, डॉ अजय श्रीवास्तव, रत्ना मिश्रा, सुप्रिया भारतीयन,डॉक्टर विनय पाठक,महेश दुबे टाटा.डॉक्टर अजय पाठक,चन्द्र प्रदीप बाजपेयी,गौरव गुलहरे,विमल दत्त ने मनीष दादा को अश्रुपूरित श्रद्धांजलि दी ।
कार्यक्रम की शुरुआत विधिवत रूप से मनीष दत्त जी को पुष्पांजली और अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित करके की गई फिर सरस्वती वंदना और मनीष दादा की कम्पोजिशन्स की प्रस्तुति सुप्रिया जी, रत्ना जी,कमल जब्बल और उनके सहयोगियों द्वारा की गई।
भजन सम्राट पद्मश्री अनूप जलोटा जी को मनीष दत्त सम्मान से सम्मानित किया गया। मनीष दादा के शिष्य और वर्तमान में मुम्बई के जाने माने संगीतकार और गायक अर्नब चटर्जी,
अनूप जलोटा जी के साथ बिलासपुर आने वाले थे परंतु आवश्यक कार्य वश वो यहाँ उपस्थित नहीं हो पाए पद्मश्री अनूप जलोटा जी ने मनीष दा को वीडियो के माध्यम से श्रद्धांजलि भेजी और आयोजकों को शुभकामनाएं भी दीं।
अनूप जी को श्री रामशरण यादव और श्री अभय नारायण राय द्वारा सम्मानित किया गया उनकी ओर से इस सम्मान को ए-स्क्वायर इंटरटेनमेंट के फाउंडर आशित चटर्जी और काव्य भारती परिवार के डॉ विजय सिन्हा,चन्द्र प्रकाश बाजपेयी,डॉक्टर अजय श्रीवास्तव जी ने ग्रहण किया।
इस वर्ष से काव्य भारती सम्मान की शुरुआत हुई, 2023 का यह सम्मान बॉलीवुड के जाने माने अभिनेता आशित चटर्जी और फ़िल्म और टेलीविजन सिरियल्स के निर्देशक अनिल दुबे को दिया गया।
बिलासपुर शहर के ही आशित चटर्जी जो विगत 25 वर्षों से मुम्बई में जाने माने अभिनेता हैं उन्होंने द एम्पायर, भ्रम, कार्टल, कर्मयुध्द, मत्स्यकाण्ड जैसी जानी मानी वेब सीरीज़ और रॉ (रोमियो,अकबर, वॉल्टर) फ़िल्म में अपने अभिनय की अमिट छाप छोड़ी इनके अलावा फ़िल्म और टेलीविजन सिरियल्स के जाने माने निर्देशक अनिल दुबे जो मध्यप्रदेश के निवासी हैं और विगत 30 वर्षों से मुम्बई में कार्यरत हैं, जिन्होंने अपने फ़िल्म करियर की शुरुआत बेंडिट क्वीन से की, उनके मशहूर सीरियल चिड़ियाघर, लापतागंज एक बार फिर, नीली छतरी वाले, हर शाख पर उल्लू बैठा है, बीचवाले – बापू सब देख रहा है, पीटरसन हिल, खटमल ए इश्क हैं।
इस प्रोग्राम के दौरान मनीष दादा के जीवन पर बनी डॉक्यूमेंट्री
“अ जर्नी ऑफ़ जीनियस” का प्रदर्शन किया गया, जिसे देखकर दर्शकों ने एक बार फिर मनीष दादा को अपने बीच महसूस किया, इस डॉक्यूमेंट्री के डायरेक्टर आशित चटर्जी हैं और क्रियेटिव डायरेक्टर अनिल दुबे हैं, इस डॉक्यूमेंट्री में मनीष दादा की कम्पोजिशन को अर्नब चटर्जी ने अपना स्वर दिया और इसका बैकगॉउन्ड म्यूजिक भी उन्हीं ने किया।
इस अवसर पर डॉ चंद्रप्रकाश बाजपेयी ने मनीष दत्त जी के नाम सड़क और चौक के निर्माण का प्रस्ताव महापौर जी के समक्ष रखा और मंच से महापौर श्री रामशरण यादव जी ने सहर्ष इस कार्य को शीघ्र अतिशीघ्र करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम का सफल संचालन डॉक्टर सुप्रिया भारतीयन एवं आभार डॉक्टर अजय श्रीवास्तव ने व्यक्त किया । उक्त अवसर पर नगर के प्रबुद्धजन,कलाकार, संगीत साधक,रंगकर्मी भारी संख्या में उपस्थित थे ।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Related Articles

छत्तीसगढ़प्रमुख खबरें

सेलिब्रिटी क्रिकेट लीग 2023 के दूसरे गेम में चेन्नई राइनोस ने मुंबई हीरोज को हराया

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रायपुर। सेलिब्रिटी क्रिकेट लीग 2023 इज़ रीलोडेड में चेन्नई राइनोस ने शानदार प्रदर्शन किया था, जिसने मुंबई हीरोज पर हावी होकर दूसरे मैच में 10 विकेट से जीत दर्ज की थी। चेन्नई राइनोस ने शुरू से ही खेल पर राज किया जब वे बल्लेबाजी करने आए। मुंबई हीरोज द्वारा 2 विकेट पर 94 रन की अच्छी पहली पारी के स्कोर के बाद टीम ने अपनी पहली पारी में बिना किसी नुकसान के 150 रन बनाए। खेल मनोरंजक था और दोनों टीमों के कुछ अद्भुत प्रदर्शन दिखाए।

मैच 2: चेन्नई राइनोस बनाम मुंबई हीरोज

टॉस: चेन्नई राइनोस ने टॉस जीता और क्षेत्र के लिए चुने गए

पहली पारी मुंबई हीरोज: मुंबई हीरोज ने निर्धारित 10 ओवर में 2 विकेट पर 94 रन बनाए।
कप्तान रितेश देशमुख ने सर्वाधिक 41 रन बनाए जबकि शब्बीर अलुवालिया ने 38 रन बनाए।
विक्रांत ने 2 ओवर के आवंटित कोटे में 12 रन देकर 2 विकेट लिए।

पहली पारी चेन्नई राइनोज: चेन्नई राइनोज ने निर्धारित 10 ओवरों में बिना किसी नुकसान के 150 रन बनाकर 56 रनों की बढ़त हासिल की।
चेन्नई गैंडों के लिए ओपनिंग जोड़ी ने विक्रांत के साथ 40 गेंदों में 80 रन बनाए और उनके साथी विकेटकीपर रमना ने 58 रन बनाए।

दूसरी पारी मुंबई हीरोज: मुंबई हीरोज ने निर्धारित 10 ओवर में 5 विकेट पर 91 रन बनाकर चेन्नई राइनोस को जीत के लिए 36 रन का लक्ष्य दिया। अपूर्व लखिया ने सर्वाधिक 35 रन बनाए और नवदीप तोमर ने 19 रन बनाकर नाबाद रहे।
अशोक सेलवन ने 2 ओवर के निर्धारित कोटे में 18 रन देकर 2 विकेट लिए।

जवाब में जीत के लिए 57 रन चाहिए

दूसरी पारी चेन्नई राइनोस: चौथे ओवर में सलामी बल्लेबाज विष्णु विशाल और शांतनु के साथ चेन्नई राइनोज ने औपचारिकता पूरी की.
परिणाम: विजेता: चेन्नई राइनोस ने मुंबई हीरोज को 10 विकटों से हराया।

लीग में सीसीएल 2023 के लिए पार्ले टाइटल स्पॉन्सर है और कौशल आधारित गेमिंग प्लेटफॉर्म ए23 इस सीजन का प्रेजेंटिंग स्पॉन्सर है।

सेलिब्रिटी क्रिकेट लीग के संस्थापक और प्रबंध निदेशक श्री विष्णु वर्धन इंदुरी के अनुसार, “हम सेलिब्रिटी क्रिकेट लीग 2023 के नए सिरे से तैयार, ताज़ा और रीलोडेड संस्करण को वापस लाकर खुश हैं। दर्शकों के लिए टी20 के नए प्रारूप के साथ प्रति टीम 10 ओवर की 2 पारियों के साथ। हम पहले 2 मैचों की प्रतिक्रिया से उत्साहित हैं और बाकी खेलों में और अधिक उत्साह की उम्मीद करते हैं।

Related Articles

छत्तीसगढ़प्रमुख खबरें

मनीष दत्त सम्मान 2023,पद्मश्री अनूप जलोटा एवं आशित चटर्जी को


बिलासपुर । मनीष दत्त सम्मान वर्ष 2023 काव्य भारती कला एवं संगीत मंडल एवं ए स्क्वैयर एंटरटेनमेंट, मुम्बई बिलासपुर परिवार की ओर से यह बताते हुए हमे बहुत खुशी हो रही है की इस वर्ष 2023 का मनीष दत्त सम्मान , देश विदेश के महान गायक,ग़ज़ल सम्राट पद्मश्री श्री अनूप जलोटा जी को एवं भारतीय फ़िल्म अभिनेता आशित चटर्जी को दिया जा रहा है।
पद्मश्री अनूप जलोटा जी ने यह सम्मान स्वीकार कर इस सम्मान का मान बढ़ाया है हम उनके प्रति आभार वक्त करते है।।
उक्त जानकारी देते हुये काव्य भारती कला एवं संगीत मण्डल के अध्यक्ष चन्द्र प्रकाश बाजपेयी पूर्व विधायक ने बतलाया इसबार काव्य भारती सम्मान ऐसे दो महान विभूतियों को दिया जा रहा है जिन्होने संगीत एवं अभिनय के क्षेत्र में अपना परचम लहराकर देश विदेश में नाम कमाया है ।
इसके अलावा विख्यात फ़िल्म अभिनेता आशित चटर्जी द्वारा निर्देशित
डॉकियूमेनटरी फिल्म * द जौर्नेय आफ ए जीन्यस -मनीष दत्त The Journey Of A Genius – Manish Dutt* का भी प्रदर्शन किया जायेगा।
यह कार्यकम 21 फ़रवरी दिन शनिवार की शाम 6 बजे स्व लखीराम अग्रवाल सभागार मे सम्पन्न होगा ।
उक्त जानकारी देते हुये चन्द्र प्रकाश बाजपेयी ने बतलाया कि बसंत पंचमी महोत्सव दिवस पर संस्था के वरिष्ट पदाधिकारी डॉक्टर विजय सिन्हा,डॉक्टर सुप्रिया भारतीयन,डॉक्टर रत्ना मिश्रा,चन्द्र शेखर बाजपेयी,डॉक्टर अजय श्रीवास्तव,गौरव गुलहरे,डॉक्टर किरण बाजपेयी डॉक्टर अजिता मिश्रा,डॉक्टर उषा किरण बाजपेयी सहित सभी साथियों ने निर्णय लिया कि विख्यात रंगकर्मी काव्य भारती के संस्थापक मनीष दत्त सम्मान पुनः प्रारम्भ किया जावे ज्ञात हो दादा के रहते यह सम्मान पूर्व में विख्यात संगीतनिर्देशक स्व विनोद श्रीवास्तव रंगकर्मी साहित्यकार डॉक्टर विजय सिन्हा एवं मो. रफ़ी साहब के शिष्य गीतकार विमल दत्त को दिया जा चुका है । इस बार दादा के प्रिय शिष्य भारतीय फ़िल्म अभिनेता आशित चटर्जी ए स्कवैयर एंटरमेंट मुंबई से यह पुरस्कार धारण करने प्रस्ताव रखा गया उनका ही प्रस्ताव था पद्मश्री अनूप जलौटा जी के लिये जिसे उन्होंने स्वीकार कर संस्था का गौरव बढ़ाया ये हम सभी बिलासपुर कला साधकों का सम्मान है ।
चन्द्र प्रकाश बाजपेयी ने नगर के सभी कला प्रेमियो से विनम्र निवेदन किया है कि मनीष दत्त सम्मान 2023 के आयोजन हेतु दिनांक 21 मार्च को नगर स्थित स्व. लखीराम अग्रवाल सभागार में शाम 6-00 बजे आयोजित है जिसमें देश की जानीमानी कला हस्तियाँ,कलाकार,अभिनेता.गीतकार.संगीतकार दादा के प्रियजन शिष्य पधारेंगे कार्यक्रम में दादा के ऊपर बनी फ़िल्म का प्रदर्शन उनके प्रिय शिष्य कई फ़िल्मों के भारतीय अभिनेता अंतर्राष्ट्रीय स्तर के कलाकार बिलासपुर वासी आशित चटर्जी मुंबई जी प्रदर्शन करेंगे । ज्ञात हो आशित चटर्जी जी ने हिंदी फ़िल्म रोमियो अकबर वाल्टर.ख़ुफ़िया.चोर निकल के भागा,बाराह बाय बराह,मोटल,बूँद.द एम्पायर लघु फ़िल्मों में किरदार निभाया है नाटय कला में छत्तीसगढ़ रत्न पुरस्कार प्राप्त किया है । श्री बाजपेयी सभी कलासाधकों को कार्यक्रम में पधारनें का अनुरोध किया है ।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Related Articles

Back to top button