छत्तीसगढ़प्रमुख खबरें
खुशहाल एक साल : 15 दिसंबर को मैग्नेटो मॉल में,प्रश्नोत्तरी का सही जवाब देने पर मिलेंगे गिफ्ट वाउचर

सच तक इंडिया रायपुर।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने पर शासन की उपलब्धियों और जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति नागरिकों को जागरूक करने जनसंपर्क विभाग द्वारा मैग्नेटो मॉल रायपुर में 15 दिसंबर रविवार को खुशहाल एक साल कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम शाम 4 बजे से 7 बजे तक होगा जिसमें विभिन्न तरह की मनोरंजक गतिविधियों और गेम्स का आयोजन भी होगा। इसमें प्रत्येक आयु वर्ग के लोग भाग ले सकते हैं। कार्यक्रम के दौरान छत्तीसगढ़ राज्य और शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के संबंध में पूछे गए रोचक प्रश्नों का सही उत्तर देने पर तत्काल गिफ्ट वाउचर मौक़े पर ही दिया जाएगा।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!


