प्रमुख खबरेंमध्यप्रदेश एवं बुंदेलखंड

बड़वाह पुलिस ने पकड़ा ब्राउन शुगर तस्कर, 63 हजार की 6.30 ग्राम ब्राउन शुगर जब्त

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

खरगोन। बड़े शहरों में होने वाले अपराध अब जिले के नगरीय क्षेत्र में सामने आ रहे हैं। पिछले दिनों जिले के सनावद थाने मे हनीट्रैप का मामला सामने आने के बाद अब बड़वाह पुलिस ने ब्राउन शुगर तस्कर को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई में पुलिस ने आरोपित के कब्जे से 6.30 ग्राम ब्राउन शुगर जब्त की है। जब्त ब्राउन शुगर की कीमत 63 हजार रुपए बताई गई है। पुलिस ने बताया कि आरोपित पर पूर्व से 7 प्रकरण दर्ज हैं।

बड़वाह टीआई बलरामसिंह राठौर ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपित ओमप्रकाश उर्फ कालु बोस निवासी बजरंग घाट ब्राउन शुगर विक्रय व सप्लाई का काम करता है और वो इंदौर की तरफ से काटकूट, रावत पलासिया व सुलगांव के जंगल रास्ते बड़वाह की ओर ब्राउन शुगर लेकर आ रहा है। इस पर उच्च अधिकारियों को सूचित किया गया।

घेराबंदी कर पकड़ा बदमाश को

पुलिस टीम ने सुलगांव फाटे व कडिया कुंड रोड की ओर जंगल तरफ रवाना होकर मुखबिर के बताए हुलिये अनुसार व्यक्ति के आने का इंतजार किया। थोडी देर बाद पुलिस टीम को एक व्यक्ति काले रंग की बुलेट बाइक से आता हुआ दिखाई दिया, जिसे पुलिस टीम ने तत्काल घेराबंदी कर पकड़ा। पकड़ में आए व्यक्ति ने अपना नाम ओमप्रकाश उर्फ कालु बोस पिता गबरू वर्मा निवासी बजरंग घाट बड़वाह का होना बताया। आरोपित के कब्जे से 6.30 ग्राम ब्राउन शुगर जब्त की गई। आरोपित के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना में किया गया।

 

Related Articles

Back to top button