छत्तीसगढ़प्रमुख खबरें

ईडी की चार्जशीट में भूपेश बघेल पर 508 करोड़ रुपए महादेव एप्प के प्रमोटर्स से प्राप्त करने का खुलासा, कांग्रेस ने बताया भाजपा की षड्यंत्रकारी एजेन्सी है ईडी

सच तक इंडिया रायपुर। महादेव सट्टा एप मामले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर लगे आरोपों को लेकर कांग्रेस ने भाजपा पर तीखा हमला किया है। कांग्रेस प्रवक्ता सुशील आनंद शुक्ला ने प्रवर्तन निदेशालय /ईडी को भाजपा की षड्यंत्रकारी एजेंसी तक बताया है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा है कि पश्चिम बंगाल में ईडी की कार्रवाई की प्रतिक्रिया भी सामने आने लगी है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

दरअसल महादेव सट्टा एप मामले में ईडी ने कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी है। इस चार्जशीट में 5 नए लोगों को आरोपी बनाया गया है. इसमें शुभम सोनी, अनिल अग्रवाल, रोहित गुलाटी, भीम सिंह और असीम दास के नाम शामिल है। ईडी द्वारा दाखिल चार्जशीट में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का नाम भी शामिल किया गया है। शुभम सोनी के बयान में भूपेश बघेल पर लगाए आरोपों के कारण उनका नाम सामने आया है। शुभम सोनी ने भूपेश बघेल पर 508 करोड़ लेने का आरोप लगाया था। साथ ही शुभम सोनी अब सरकारी गवाह बन गया है।

कांग्रेस संचार विभाग के प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने एक वीडियो जारी कर कहा है कि ईडी जांच एजेंसी नहीं बल्कि बीजेपी की षड्यंत्रकारी एजेंसी है। असीम दास के आरोपों पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के खिलाफ प्रेसनोट जारी किया गया था, इसके बाद असीम दास ने कोर्ट में अपने बयान में इसका खंडन भी किया है।

Related Articles

Back to top button