छत्तीसगढ़प्रमुख खबरें

रायपुर मंडल में ’सतर्कता जागरूकता सप्ताह’ का आयोजन

दिनांक 28 अक्टूबर से 03 नवंबर 2024 तक

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Vigilance Awareness Week, 2024

सच तक इंडिया रायपुर – 28 अक्टूबर, 2024 दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर मंड़ल में रेलवे के प्रतिदिन के कार्यकलापों में पारदर्शिता को बरकरार रखने एवं रेल उपभोक्ताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से सतर्कता जागरूकता सप्ताह का आयोजन दिनांक 28 अक्टूबर से 03 नवंबर 2024 तक किया जा रहा है ।

इसी कड़ी मे आज दिनांक 28.10.2024 को अपर मंडल रेल प्रबंधक श्री बजरंग अग्रवाल ने मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सत्यनिष्ठा प्रतिज्ञा दिलाई जिसमे सदैव ईमानदारी तथा सत्यनिष्ठा के उच्चतम मानकों के प्रति वचनबद्ध तथा भ्रष्टाचार के विरूद्ध संघर्ष में साथ देने जीवन के सभी क्षेत्रों में ईमानदारी तथा कानून के नियमों का पालन करने, ना रिश्वत लेने और ना ही रिश्वत देने, सभी कार्य ईमानदारी तथा पारदर्शी रीति से करने, अपने निजी आचरण में ईमानदारी दिखाने की बात कही ताकि भ्रष्टाचार मुक्त भारत विकसित भारत बने ।

इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक श्री बजरंग अग्रवाल सहित मंडल के वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button