छत्तीसगढ़प्रमुख खबरें
Trending

आप जिला युवा मोर्चा की बैठक में दिखा युवा जोश

दिल्ली और पंजाब में 'केजरीवाल मॉडल' की जानकारी हर घर तक पहुंचाएंगे आप युवा मोर्चा के साथी

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रायपुर,08 मई 2023। छत्तीसगढ़ में एक ओर आम आदमी पार्टी का संगठन विस्तार हो रहा है जिसमें लोग पार्टी के कार्यों से प्रभावित होकर पार्टी से जुड़ रहें हैं। वहीं आज रायपुर जिला आम आदमी पार्टी युवा मोर्चा की बैठक संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता रायपुर युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष वीरेंद्र पवार ने की। बैठक में युवा मोर्चा को मजबूत करने और ज्यादा से ज्यादा युवाओं को जोड़ने का संकल्प लिया गया। युवाओं को हर बूथ में जाकर लोगों को दिल्ली, पंजाब में केजरीवाल मॉडल के बारे में बताने कहा गया हैं, साथ ही इस साल छत्तीसगढ़ के आने चुनाव में आम आदमी पार्टी मुख्य भूमिका अदा कर सरकार बनाएगी जिसमे सभी युवाओ की विशेष भूमिका रहेगी। वहीं आप की बढ़ती लोकप्रियता से पार्टी के युवा साथी उत्साहित दिखे।

आज की बैठक में मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष नंदन कुमार सिंह, जिला सचिव विजय कुमार झा, एम एस हैदरी, के एस नायडू, राजा राम सिन्हा, गौरव सिंह, प्रदुमन शर्मा, संकल्प दुबे, विकास दास मानिकपुरी, बलवंत सिंह, हेमंत बंजारे, विशाल, सफीक अहमद, मोंं कासिफ, प्रकाश चक्रधारी और अन्य युवा साथी मौजूद थे। बैठक में सभी युवा साथियों ने पार्टी को मजबूत करने का संकल्प पारित किया।

Related Articles

Back to top button