छत्तीसगढ़प्रमुख खबरें

आप की “छत्तीसगढ़ बचाबो यात्रा” का आज कोंडागांव से प्रारंभ हुई

आदिवासियों के जल,जंगल और जमीन को बचाकर उनके हक़ की लड़ाई के उद्देश्य से निकाली जा रही यात्रा-उत्तम जायसवाल कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष,आप

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रायपुर। आम आदमी पार्टी द्वारा “छत्तीसगढ़ बचाओ यात्रा” की शुरुआत 15 नवम्बर से कोंडागांव से हो गयी है। आम आदमी पार्टी द्वारा छत्तीसगढ़ में एक प्रदेश स्तरीय यात्रा का आयोजन किया जा रहा है जिसका नाम छत्तीसगढ़ बचाबो यात्रा रखा गया है। आज 15 नवम्बर को यात्रा की शुरुआत रायपुर कलेक्ट्रेट स्थित छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा में माल्यार्पण कर की गयी। यह यात्रा 15 नवंबर से 19 नवंबर तक चलेगी यात्रा रायपुर से कोंडागांव-बीजापुर-सुकमा-दंतेवाडा होते हुए जगदलपुर में इसका समापन होगा। नए कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष उत्तम जायसवाल के नेतृत्व में यह यात्रा निकाली जा रही है । आज रायपुर से निकलने के बाद धमतरी में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने तेजेंद्र तोड़ेकर के नेतृत्व में यात्रा का भव्य स्वागत किया।यह यात्रा प्रदेश के सभी जिलों में लोकसभा वार होगी। बस्तर के आप नेताओं ने बताया कि उत्तम जायसवाल के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष बनते ही प्रदेश में एक नए उत्साह का माहौल बना है।

उत्तम जायसवाल ने कहा है कि आदिवासियों के हक की लड़ाई लड़ने वीर बिरसा मुंडा जी की 150 जयंती पर आज यात्रा प्रारंभ हुई है। इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य छत्तीसगढ़ के जल जंगल और जमीन को बचाना है। प्रदेश में जिस तरह से आदिवासियों के हितों को कुचला जा रहा है हमारी पार्टी उनके हक़ की लड़ाई लड़ेगी। जमीन हमारी, खनिज हमारा, उत्पादन हमारा उसके बावजूद आम जनता को महँगी बिजली दी जा रही है।बिजली दर बढ़ोत्तरी से जनता में हाहाकार है,किसानों को बचाना है, नौजवानों को रोजगार नहीं मिल पा रहा है, बच्चों को बेहतर और सस्ती शिक्षा नहीं मिल पा रही है, छत्तीसगढ़ की जनता के लिए अच्छी स्वास्थ्य व्यवस्था नहीं है और जो सरकारें सिर्फ वादा कर प्रदेश की जनता को छल रहीं हैं उसको बदलना है। छत्तीसगढ़ की जनता ने इन्हें बार बार मौका दिया लेकिन ये केवल झूठे चुनावी वादे करते हैं व चुनाव जीतने के बाद ये जनता को मूर्ख समझते हैं। छत्तीसगढ़ की जनता वर्तमान भाजपा सरकार से बेहद त्रस्त हो चुकी है। आम आदमी पार्टी की यह ​यात्रा जनता के अधिकार और बेहतर भविष्य की लड़ाई के लिए है। बस्तर यात्रा के दौरान हम प्रदेश को बताएंगे कि भाजपा व कांग्रेस ने बस्तर में कितना विकास के नाम पर सिर्फ जनता को लूटा है। बस्तर में राजनीतिक नेताओं के परिवार का विकास हुआ है बस्तर का नही और यहां के सभी जंगलों को अडानी के हांथों सौंपा जा रहा है। आज कोंडागांव में 50 से ज्यादा लोगों ने आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

आज की छत्तीसगढ़ बचाबो यात्रा में कोंडागांव तक उत्तम जायसवाल – प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष,वदूद आलम – प्रदेश महासचिव,देवीलाल नरेटी – प्रदेश महासचिव संगठन,भानु प्रकाश चंद्रा – प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष,मेहराज सिंह वट्टी – प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष,दुर्गा झा – प्रदेश उपाध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ,तेजेंद्र तोड़ेकर – प्रदेश संगठन मंत्री, मिथिलेश बघेल – प्रदेश अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ
मुन्ना बिसेन – प्रदेश अध्यक्ष OBC प्रकोष्ठ,ईमरान खान – प्रदेश अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ,राजू सलम – प्रदेश संगठन मंत्री,समीर खान – प्रदेश संगठन मंत्री,घनश्याम चन्द्राकर – प्रदेश उपाध्यक्ष बल्लू भवानी – प्रदेश संगठन मंत्री,पवन चन्द्रवंशी – प्रदेश संयुक्त सचिव,जगन्नाथ महिलांग – लोकसभा उपाध्यक्ष,भुनेश्वर डहरिया – बलौदाबाजार जिला अध्यक्ष आदि पदाधिकारियों सहित सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल रहे।

 

Related Articles

Back to top button