प्रमुख खबरेंराष्ट्रीय

आईपीएल एक हफ्ते के लिए सस्पेंड, BCCI ने किया साफ

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

नई दिल्ली। भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध जैसे हालात हो चुके हैं। गुरुवार 8 मई की रात को आईपीएल 2025 का पंजाब किंग्स वर्सेस दिल्ली कैपिटल्स मैच रद्द करना पड़ा। एक मैच पहले ही धर्मशाला से शिफ्ट किया जा चुका था और अब भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई ने लीग को एक हफ्ते के लिए सस्पेंड कर दिया है। वहीं, दिल्ली और पंजाब की टीम के खिलाड़ियों और टूर्नामेंट से जुड़े अन्य लोगों को सड़क के रास्ते धर्मशाला से रेस्क्यू किया जाएगा। जम्मू-कश्मीर, राजस्थान और पंजाब के कई इलाकों में पाकिस्तान की नापाक करतूत बीती रात देखी गई, जब कई शहरों पर पाकिस्तान ने हमला करने की कोशिश की। ऐसे में आईपीएल 2025 पर भी संकट के बादल थे और अब इसके स्थगित की खबर भी आ गई है। बीसीसीआई अधिकारी ने कहा है कि देश में युद्ध चल रहा हो तो क्रिकेट कैसे चल सकता है।

अरुण जेटली स्टेडियम को मिली बम से उड़ाने की धमकी: 

DDCA के एक शीर्ष अधिकारी ने TOI को बताया है कि आज सुबह DDCA को अरुण जेटली स्टेडियम को बम से उड़ाने की धमकी को लेकर एक ईमेल आया है। इसकी जानकारी बोर्ड ने पुलिस को दे दी है।

सिर्फ एक हफ्ते के लिए सस्पेंड हुई है आईपीएल: 

आईपीएल को अनिश्चितकाल के लिए नहीं, बल्कि एक हफ्ते के लिए सस्पेंड किया गया है। यह जानकारी बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने दी है। उन्होंने कहा, ‘मौजूदा स्थिति के मद्देनजर आईपीएल 2025 को एक हफ्ते के लिए सस्पेंड किया गया है। सभी स्टेकहोल्डर्स से चर्चा के बाद टूर्नामेंट के लिए जल्द ही नया शेड्यूल घोषित होगा। हमें भारतीय सेना पर गर्व है। बीसीसीआई अपने सुरक्षा बलों और सरकार के साथ खड़ी है।’

Related Articles

Back to top button