अवैध रूप से शराब बिकी करते 01 महिला गिरफ्तार
आरोपियां के कब्जे से 08.100 बल्क लीटर देशी प्लेन शराब को जप्त किया गया।

जप्त अवैध शराब एवं बिकी रकम कुल कीमती जुमला 4,600 रू.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!सच तक इंडिया रायपुर – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री संतोष कुमार सिंह के दिशा निर्देश पर रायपुर पुलिस द्वारा निजात अभियान के तहत नशे के विरूद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें समस्त थाना एवं एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रहीं है। नशे के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करने हेतु एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की विशेष टीम का गठन किया गया है साथ ही समस्त थाना प्रभारियों को नशे की सामाग्री बिक्री करने वालों एवं सप्लाई करने वालों पर कठोर कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है।

इसी तारतम्य में दिनांक 03.04.2024 को थाना खमतराई पुलिस को मूखबीर से सूचना प्राप्त हुई की बंजारी नगर रावांभाठा में एक महिला अवैध रूप से शराब बिकी कर रही है कि मुखबीर के बताये स्थान पर दबिश देने पर एक महिला को घेराबंदी कर पकड़ा गया, जो अपने घर के सामने एक सफेद रंग की बोरी में देशी प्लेन शराब लेकर बिक्री करते मिला, जिससे नाम पता पूछने पर अपना नाम साहिदा बेगम पति स्व.लाल बाबू उम्र-42 वर्ष निवासी बंजारी नगर रावांभाठा थाना खमतराई जिला रायपुर बतायी, आरोपियां के कब्जे से एक सफेद रंग की बोरी में रखे 45 नग देशी प्लेन शराब कीमती 3,600 रू एवं शराब बिकी रकम 1,000 रू. कुल जुमला कीमती 4,600 रू को जप्त कर थाना खमतराई में अपराध कमांक 312/24 धारा 34 (2) आबकरी एक्ट पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया।
गिरफ्तार आरोपियां – 01. साहिदा बेगम पति स्व. लाल बाबू उम्र 42 वर्ष निवासी बंजारी नगर रावांभाठा थाना खमतराई जिला रायपुर।


