प्रमुख खबरेंमध्यप्रदेश एवं बुंदेलखंड

SIR In Indore: तार्किक त्रुटि वाले मतदाताओं को नोटिस देना शुरू, सात दिन बाद होगी सुनवाई

 इंदौर। जिले में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) प्रक्रिया के पहले चरण में 24.20 लाख मतदाताओं ने फार्म भरकर दिए थे। इसमें से 5.70 लाख मतदाता तार्किक त्रुटि श्रेणी में सामने आए हैं। जिनके रिकार्ड वर्ष 2003 की मतदाता सूची से तो मैप हो गए हैं, लेकिन विवरणों में विसंगतियों के कारण वे संदेह के घेरे में हैं। इनके नाम, जन्म तारीख और माता-पिता के नाम काे लेकर विसंगतियां है। ऐसे मतदाताओं को नोटिस देने का कार्य शुरू किया गया है। सात दिन बाद सुनवाई शुरू होगी और मतदाता को वर्तमान नाम, जन्म तारीख की सही जानकारी वाला एक दस्तावेज देना होगा।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

जिले में 1.33 लाख मतदाताओं की सुनवाई जारी है, जिनकी जानकारी 2003 की सूची से मेपिंग नहीं हो सकी थी। इसके लिए 98 केंद्र बनाए गए है। सुनवाई के दौरान दिए जाने वाले दस्तावेज की जांच के लिए ग्यारह नोडल अधिकारी भी नियुक्त किए गए है।

Related Articles

Back to top button