छत्तीसगढ़प्रमुख खबरें

होलसेल कॉस्मेटिक्स कारोबारी के ठिकानों पर IT रेड:रायपुर में संतोष ज्वेलर्स और राहुल ट्रेडर्स में खंगाले गए दस्तावेज; गुरुवार तड़के तक चली कार्रवाई

सच तक इंडिया रायपुर मे होलसेल कॉस्मेटिक्स और आर्टिफिशियल ज्वेलरी कारोबारी के ठिकानों पर आयकर विभाग ने छापा मारा। जानकारी के मुताबिक बुधवार रात बंजारी रोड पर स्थित KT कॉम्प्लेक्स में संतोष ज्वेलरी और राहुल ट्रेडर्स पर IT के अफसरों ने दबिश दी। कार्रवाई गुरुवार तड़के सुबह तक चली।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मिली जानकारी के मुताबिक 3 गाड़ियों में सवार होकर आईटी के अफसर पहुंचे थे। जहां कारोबारी की टैक्स रसीद और दुकान में लेन देन की जांच की गई। बताया जा रहा है कि आयकर विभाग ने यह कार्रवाई बड़े टैक्स चोरी के फर्जीवाड़े के मामले में की है। संतोष ज्वेलर्स और राहुल ट्रेडर्स में ज्यादा तर काम कच्चे बिल पर होते थे। बुधवार की रात से गुरुवार सुबह तक आईटी की टीम ने लेन देन से संबंधित दस्तावेजों की जांच की है। और कई अहम दस्तावेज जब्त कर ले गई है।

Related Articles

Back to top button