छत्तीसगढ़प्रमुख खबरें

संदीप कुमार तिवारी छग लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष नियुक्त 

परितोष शर्मा 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सच तक इंडिया रायपुर –महासमुंद।जानकारी के मुताबिक छत्तीसगढ़ लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ पंजीयन क्रमांक 79/2001 संघ संविधान में प्रदत्त अधिकारों का उपयोग करते हुए रायपुर के प्रान्ताध्यक्ष संजय सिंह जी एवं संरक्षक कौशलेन्द्र पाण्डेय के अनुशंसा पर छत्तीसगढ लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ से जुड़े एवं सहायक ग्रेड-1 महाप्रभु वल्लाभाचार्य महाविद्यालय महासमुंद में कार्यरत श्री मुकेश कुमार साहू को संघ के जिला अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया हैं वहीं छत्तीसगढ लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ के श्री संदीप कुमार तिवारी सहायक ग्रेड-2 कार्यालय शासकीय हायर सेकेन्डरी स्कूल भाटापारा तुमगांव, जिला- महासमुन्द को संघ के कार्यकारी जिला अध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया गया है। नियुक्ति के पश्चात मुकेश कुमार साहू एवं संदीप कुमार तिवारी ने लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ के प्रान्ताध्यक्ष संजय सिंह जी एवं संरक्षक कौशलेन्द्र पाण्डेय जी का आभार प्रकट किया। संघ के प्रान्ताध्यक्ष संजय सिंह जी ने कहा की यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा।

इस नये नियुक्ति से छत्तीसगढ लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ महासमुंद में उत्साह का माहौल देखने को मिला।

Related Articles

Back to top button