छत्तीसगढ़प्रमुख खबरें

श्रीमती माधुरी देवी शर्मा ( झरवाइन बाई बहरमुड़ा वाले का निधन

वे कबीरपंथ के गुरु आचार्य पंथ श्री गृन्धमिनी नाम साहेब की बड़ी बहन एवं श्री आचार्य पंथ श्री प्रकाशमुनि नाम साहेब की बुआ थी।

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

कवर्धा । कवर्धा के कबीरपारा निवासी (बहरमुड़ा वाले) श्रीमती झरवाइन बाई (माधुरी देवी शर्मा) का बुधवार सुबह निधन हो गया। उन्होंने बुधवार सुबह 7 बजे अपने कबीर निवास में अंतिम सांसे ली। वह 95 वर्ष की थी। उनका अंतिम संस्कार पूरे विधी विधान से बिलासपुर मार्ग स्थिति मुक्तिधाम में किया गया। गुरूगोसाई भानुप्रताप एवं कबीरपंथ परिवार की विशेष उपस्थिति में अंतिम संस्कार किया गया। श्रीमती झरवाइन बाई (माधुरी देवी शर्मा) कबीरपंथ के गुरु आचार्य पंथ श्री गृन्धमिनी नाम साहेब की बड़ी बहन एवं श्री आचार्य पंथ श्री प्रकाशमुनि नाम साहेब की बुआ थी।

श्रीमती झरवाइन बाई (माधुरी देवी शर्मा) पिछले लंबे समय से अस्वस्थ्य थी। एक निजी अस्पताल एवं उनके घर पर उनका उपचार चल रहा था। उनकी इच्छा थी वह अपने घर पर ही अंतिम सांसें ले। आज सुबह 7 बजे उन्होंने अपने घर अंतिम सांसें ली। उनके दो पुत्रीयाँ श्रीमती चन्द्रकला शर्मा , स्व.श्रीमती मोहिनी शर्मा एवं दो पुत्र श्री ललित कुमार शर्मा, सुरेश कुमार शर्मा है। उनके पोते श्री प्रवीण शर्मा, आलोक शर्मा, परितोष शर्मा और आषुतोष शर्मा है। श्रीमती माधुरी देवी शर्मा के निधन से पुरे परिवार सहित कवर्धा कबीरपारा में शोक की लहर है।

Related Articles

Back to top button