लोकसभा चुनाव Phase 4: 10 राज्यों में मतदान जारी, वेंकैया नायडू, अल्लू अर्जुन ने डाला वोट

सच तक इंडिया रायपुर । 19 अप्रैल से लेकर 1 जून तक सात चरणों में होने वाले लोकसभा चुनाव के चौथे चरण के लिए आज मतदान शुरू हो गया है। इस चरण में 10 राज्यों की 96 लोकसभा सीटों पर मतदाता 1717 प्रत्यशियों के लिए मतदान कर रहे हैं। पहले-दूसरे और तीसरे चरण के लिए मतदान हो चुका है। इस चरण में कई केंद्रीय मंत्रियों के साथ ही एक पूर्व सीएम भी चुनावी मैदान में हैं। चौथे चरण के लिए सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक मतदान होगा।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!सुबह 9 बजे तक किस राज्य में कितने फीसदी मतदान?

राज्य 9 बजे तक मतदान %
आंध्र प्रदेश 9.05
बिहार 10.18
जम्मू कश्मीर 5.07
झारखंड 11.78
मध्य प्रदेश 14.97
महाराष्ट्र 6.45
ओडिशा 9.23
तेलंगाना 9.51
उत्तर प्रदेश 11.67
पश्चिम बंगाल 15.24
नबरंगपुर BJD सांसद रमेश चंद्र माझी और झरिगाम विधायक प्रकाश चंद्र माझी ने मतदान किया।भाजपा OBC मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के. लक्ष्मण ने कहा, ‘मैं लोगों से अपील करता हूं कि बाहर आकर मतदान करें और देश को मजबूत करें। प्रजातंत्र को मजबूत करने के लिए अपने वोट के हक का इस्तेमाल जरूर करें।’
उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री और पीलीभीत लोकसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार जितिन प्रसाद ने मतदान किया।
जम्मू कश्मीर नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने मतदान करने के बाद कहा, “हमारी पार्टी के कार्यकर्ताओं को इन्होंने बंद कर रखा है। मैं गृहमंत्री और प्रधानमंत्री से पूछना चाहता हूं कि हमारे कार्यकर्ताओं को क्यों बंद कर रखा है? क्या उनको डर है कि वे हार जाएंगे? वे जरूर हारेंगे।”



