छत्तीसगढ़प्रमुख खबरें

राहुल गांधी की न्याय यात्रा पर पूर्व मंत्री, भाजपा विधायक राजेश मूणत ने कसा तंज

राहुल गांधी के ट्वीट का उत्तर देकर किया पलटवार

राहुल गांधी जी आपका हर भाषण सिर्फ ‘झूठ का अंबार’ होता है

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

आप अपने चमचों की तालियों और अपनी आत्ममुग्धता से पूर्ण यात्रा में मग्न रहिए…. आप समझ ही नहीं पा रहे हैं कि आप कभी रीलांच नही हो पाएंगे..

आपका छत्तीसगढ़ प्रवास, कांग्रेस के विनाश की गारंटी है।

कांग्रेस की न्याय यात्रा पर मूणत का तंज : बोले- राहुल जहां गए…. वहां बंटाधार हुआ, जनता को अब सिर्फ बीजेपी पर भरोसा 

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मणिपुर से न्याय यात्रा की शुरुआत की है। राहुल की न्याय यात्रा पर पूर्व मंत्री और बीजेपी विधायक राजेश मूणत ने तीखा तंज कसते हुए कहा कि, ये जहां गए इनका वहां बंटाधार हुआ है।

सच तक इंडिया रायपुर। लोकसभा चुनाव को देखते हुए मिशन 2024 के तहत कांग्रेस ने राहुल गांधी के नेतृत्व में मणिपुर से न्याय यात्रा की शुरुआत कर दी है। कांग्रेस की न्याय यात्रा पर भाजपा विधायक राजेश मूणत ने तंज कसते हुए कहा कि, ये जहां-जहां गए….वहां-वहां इनका बंटाधार हुआ है। 5 राज्यों में हुए चुनाव ने इन्हें बता दिया है कि, कांग्रेस किस मुंह से बोलती है। दलित और पिछड़ा वर्ग और गरीबी की बात करने वाली कांग्रेस अपने शासन काल में कुछ भी नहीं हटा पाई है। इन्होंने जितने मुद्दे निकाले सभी को जनता ने त्याग दिया है। अब तो सबका साथ…. सबका विकास सबका विकास और सबका प्रयास यही देश का मूल मंत्र है!

आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर बीजेपी ने भी कमर कस ली है। 16 जनवरी को हो रही बैठक को लेकर पूर्व मंत्री और विधायक राजेश मूणत ने बताया कि, इस बैठक में आगामी 2024 को लेकर लोकसभा चुनाव की तैयारी होगी। जिसके लिए छत्तीसगढ़ में तीन क्लस्टर बनाए गए हैं। इन तीनों क्लस्टर की कल मीटिंग होगी। जिसमें आगामी कार्ययोजना तय की जाएगी। उन्होंने बताया कि, इस बैठक में गृहमंत्री अमित शाह और जेपी नड्डा सभी कार्यकर्ताओं को ट्रेनिंग देंगे। पार्टी सूत्रों के अनुसार बैठक में लोकसभा की चुनावी तैयारियों के साथ ही संभावित प्रत्याशियों पर भी चर्चा हो सकती है,

बीते महीने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने लोकसभा चुनाव की तैयारी और कार्यक्रम क्रियान्वयन हेतु समितियों का गठन किया था। जिनके माध्यम से पार्टी जनता से सीधे जुड़कर उन तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार की उपलब्धियां दिखाएगी। सीएम विष्णुदेव साय के नेतृत्व वाली छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार के कार्यों को पहुंचाकर लोकसभा की सभी 11 सीटों में जनता का आशीर्वाद प्राप्त करने का लक्ष्य रखा है। छत्तीसगढ़ के जिन विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी को विजय प्राप्त नहीं हुई, उन स्थानों पर लोकसभा चुनाव में पार्टी की बढ़त बनाने की कार्य योजना भी तय की गई है।

Related Articles

Back to top button