छत्तीसगढ़प्रमुख खबरें

मंत्री रामविचार नेताम हुए सड़क हादसे का शिकार, हाथ-पैरों में आई चोटें, सीएम साय ने शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की

सच तक इंडिया रायपुर। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री रामविचार नेताम (Ramvichar Netam) एक सड़क हादसे में घायल हो गए। यह हादसा रायपुर-बेमेतरा मार्ग पर जेवरा गांव के पास हुआ, जब उनकी गाड़ी एक पिकअप वाहन से टकरा गई। सड़क दुर्घटना में मंत्री नेताम की गाड़ी के परखच्चे उड़ गए हैं। हादसे के बाद मंत्री नेताम के साथ उनके सहयोगी धीरज को भी गंभीर चोटें आईं, और अन्य लोग भी घायल हुए हैं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

एंबुलेंस सेवा और प्रशासन के सक्रिय प्रयासों से सभी घायलों को ग्रीन कारिडोर बनाकर तत्काल रायपुर लाया गया। मंत्री सहित अन्य घायलों का इलाज रायपुर के रामकृष्ण अस्पताल में किया जा रहा है। मंत्री नेताम के हाथ और पैरों में चोटें आईं, और वे कुछ समय के लिए बेहोश भी हो गए थे।

घटना के बाद, बेमेतरा कलेक्टर और एसपी घटनास्थल पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल तक सुरक्षित पहुंचाने के लिए एंबुलेंस के माध्यम से ग्रीन कारिडोर की व्यवस्था की।

सीएम साय ने की स्वस्थ होने की प्रार्थना

मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव साय ने सड़क हादसे में घायल हुए मंत्री नेताम के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। सीएम साय ने कहा, कैबिनेट के हमारे वरिष्ठ साथी श्री रामविचार नेताम जी के कार दुर्घटना में चोटिल होने की सूचना प्राप्त हुई है। प्रभु श्रीराम से उनके जल्द से जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूँ।

Related Articles

Back to top button