भूकंप से हिली छत्तीसगढ़ की धरती, रिक्टर पैमाने पर 3.1 मापी गई तीव्रता, जानिये कहां डरकर भागे लोग

सच तक इंडिया रायपुर छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए हैं। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 3.1 थी। बहरहाल कहीं से भी किसी प्रकार के नुकसान की खबर नहीं है। रविवार को दोपहर 2:18 बजे 3.1 की तीव्रता वाला भूकंप आया। इसकी जानकारी राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र की ओर से दी गई है। अभी तक किसी भी तरह के हताहत की कोई जानकारी सामने नहीं आई है। फिलहाल भूकंप से जुड़ी ज्यादा जानकारी की प्रतीक्षा है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!बता दें कि इसके पहले छत्तीसगढ़ के उत्तरी क्षेत्र सरगुजा जिले में 28 अगस्त को देर शाम भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए थे। मौसम विभाग के अधिकारियों ने बताया, सरगुजा जिले के मुख्यालय अंबिकापुर शहर के करीब देर शाम दो बार भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। पहला झटका देर शाम 8 बजकर 4 मिनट पर आया। इसका केंद्र अंबिकापुर से नौ किलोमीटर दूर सतह से लगभग 10 किलोमीटर नीचे था। इसकी तीव्रता रिएक्टर पैमाने पर 3.8 मापी गई थी।
दूसरा झटका उसी दिन देर शाम 8.26 बजे महसूस किया गया था। इसकी तीव्रता 3.9 तीव्रता मापी गई थी। इसका केंद्र अंबिकापुर शहर से 10 किलोमीटर दूर पूर्व में लगभग 11 किलोमीटर की गहराई पर था। दोनों भूकंप कम तीव्रता के थे। इससे कच्चे मकानों को नुकसान होने की आशंका रहती है। सरगुजा जिले के अधिकारियों ने बताया कि संभाग के अन्य जिलों में भी भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए थे। भूकंप के झटके महसूस होने पर लोग अपने घरों से बाहर निकल आए थे।


