छत्तीसगढ़प्रमुख खबरें

ब्रेकिंग -रायपुर में 24 घंटे में तीसरा मर्डर,बदला लेने दोस्त के सिर पर फावड़े से किया वार-फिर शव के पास बैठा रहा

सच तक इंडिया रायपुर रायपुर. रायपुर में पिछले 24 घंटे के भीतर तीन लोगों की हत्या कर दी गई है। ताजा मामला पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र का है। जहां मंगलवार रात करीब साढ़े 10 बजे पैसों के विवाद के बाद एक युवक ने अपने ही साथी की फावड़ा मारकर हत्या कर दी। इसके बाद उसकी लाश के पास ही बैठ रहा। विनायक सिटी में मजदूरी करने वाले संतोष कुमार (40) और नोहर मानिकपुरी (23) साथ में ही रहते थे। मंगलवार रात दोनों ने खाना खाने के बाद साथ बैठकर शराब पी। इसी दौरान दोनों के बीच पैसों को लेकर बहस हो गई।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बहस के दौरान संतोष ने नोहर पर तंज कसते हुए कहा कि ‘कमाई के कुछ पैसे घर भी भेज दिया कर’ ये बात नोहर को चुभ गई। इसके बाद दोनों के बीच गाली-गलौज और हाथापाई शुरू हो गई। इस बीच नोहर ने संतोष का गला दबा दिया और पास ही पड़े फावड़े से सिर पर कई वार कर दिए। हमले में संतोष का सिर फट गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। शोरगुल सुनकर जब आस-पास के मजदूर मौके पर पहुंचे तो नोहर अपने साथी संतोष के शव के पास ही बैठा हुआ था। इसके बाद पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंचकर पुरानी बस्ती पुलिस की टीम ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। पूछताछ में पता चला है कि दोनों साथ में रहते थे।

पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। सोमवार को गैंगवार के बाद डबल मर्डर मामले में पुलिस ने आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों पक्षों से 4-4 बदमाशों की गिरफ्तारी की गई है। इन बदमाशों को पकड़ने के लिए रायपुर IG अमरेश मिश्रा और SSP संतोष सिंह के निर्देश पर 2 ASP, 3 DSP समेत 6 थानेदार की टीम बनाई गई थी। पुलिस ने आरोपियों को उनके परिचित के घरों के अलावा आसपास के इलाकों में घूमते हुए पकड़ा है।

Related Articles

Back to top button