प्रमुख खबरेंराष्ट्रीय

बीजेपी नेता लालकृष्ण आडवाणी की तबीयत फिर से बिगड़ी, दिल्ली के अपोलो अस्पताल में भर्ती

सच तक इंडिया रायपुर नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के वरिष्ठ नेता और पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी की तबीयत एक बार फिर से बिगड़ गई है। 14 दिसंबर को उन्हें दिल्ली के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूत्रों के अनुसार, फिलहाल उनकी स्थिति स्थिर है, और अस्पताल प्रशासन जल्द ही उनका मेडिकल बुलेटिन जारी कर सकता है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

लालकृष्ण आडवाणी की उम्र 97 वर्ष है और हाल के महीनों में उनकी सेहत में गिरावट आई है। पिछले 4-5 महीनों में उन्हें कई बार अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है। इससे पहले अगस्त 2024 में भी उनकी तबीयत बिगड़ी थी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया था।

आडवाणी का स्वास्थ्य अचानक बिगड़ने के कारण उनके समर्थक और पार्टी कार्यकर्ता उनके जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं। अस्पताल प्रशासन और उनके परिवार के सदस्य उनकी स्थिति पर करीबी नजर बनाए हुए हैं, और स्वास्थ्य से जुड़ी ताजातरीन जानकारी जल्द ही साझा की जाएगी।

Related Articles

Back to top button