छत्तीसगढ़प्रमुख खबरें

बलौदाबाजार सेक्स स्कैंडल में फरार पत्रकार पुलिस गिरफ्त में, पुलिसकर्मी समेत अब तक सात हिरासत में

सच तक इंडिया रायपुर बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के चर्चित सेक्स स्कैंडल और ब्लैकमेलिंग मामले में पुलिस ने एक और आरोपी आरोपी पत्रकार आशीष शुक्ला को गिरफ्तार किया है। इस मामले में अभी पुलिस पत्रकार से पूछताछ कर रही है। अभी इस मामले में कई बड़े नाम सामने आने की संभावना जताई जा रही है

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बता दे कि, पूर्व में भी इस मामले में एक पुलिस आरक्षक समेत सात लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। पुलिस ने बताया कि, इस मामले में संलिप्त एक और महिला आरोपी अभी फरार है। पुलिस ने केस दर्ज कर अज्ञात आरोपियों की तलाश कर रही है।

मामले में प्रधान आरक्षक गिरफ्तार

इस बहुचर्चित सेक्स स्कैंडल मामले में सरगना शिरीष पांडे की गिरफ्तारी के बाद शुक्रवार को सायबर सेल ने विभाग में ही पदस्थ प्रधान आरक्षक अंजोर दास मांझी को गिरफ्तार किया है। आरोपी प्रधान आरक्षक को पुलिस रिमांड के लिए न्यायालय में पेश किया गया है। बता दें कि इस घिनौने कृत्य में अंजोर दास मांझी कि संलिप्तता पर लगातार मीडिया के द्वारा सवाल उठाए जा रहे थे। इसको लेकर इसके पुलिस कार्रवाई पर सवालिया निशान उठ रहे थे। क्योंकि सैक्स स्केंडल मामले में कुछ पुलिसकर्मियों के भी लिप्त होने की खबर थी। बताया जा रहा है कि, जांच में आरोपी के बैंक खाते से करोड़ों रुपए के लेनदेन के सबूत मिले हैं। सूत्रों के हवाले से बताया जा रहा है कि, पूछताछ में और भी विभाग के ही बड़े चेहरे सामने आ सकते हैं।

Related Articles

Back to top button