छत्तीसगढ़प्रमुख खबरें

प्रतिबंधित नशीली टेबलेट के साथ उडीसा के 02 अंतर्राज्यीय आरोपी गिरफ्तार

थाना टिकरापारा क्षेत्रांतर्गत स्थित कमल विहार पास प्रतिबंधित नशीली टेबलेट के साथ पकड़ा गया आरोपियों को रंगे हाथ।

आरोपियों के कब्जे से 4100 नग प्रतिबंधित नशीली टेबलेट नाईट्रोटेन किया गया है जप्त।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

घटना से संबंधित कार क्रमांक ओ डी/17/एक्स/2586 को भी किया गया है जप्त।

जप्त मशरूका की कुल कीमत है लगभग 6,00,000/- रूपये।

आरोपियों के विरूद्ध थाना टिकरापारा में अपराध क्रमांक 142/24 धारा 22 सी नारकोटिक एक्ट का अपराध किया गया है पंजीबद्ध।

सच तक इंडिया रायपुर – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री संतोष सिंह के दिशा निर्देश पर रायपुर पुलिस द्वारा निजात अभियान के तहत नशे के विरूद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें समस्त थाना एवं एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रहीं है। नारकोटिक्स एक्ट पर प्रभावी कार्यवाही करने हेतु एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की विशेष टीम का गठन किया गया है साथ ही समस्त थाना प्रभारियों को नशे की सामाग्री बिक्री करने वालों एवं सप्लाई करने वालों पर कठोर कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है।

इसी तारतम्य में दिनांक 19.02.2024 को एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट अंतर्गत गठित नारकोटिक सेल की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना टिकरापारा क्षेत्रांतर्गत स्थित कमल विहार सेक्टर 04 पास चारपहिया वाहन सवार 02 व्यक्ति अपने पास प्रतिबंधित नशीली टेबलेट रखें है तथा बिक्री करने की फिराक में है। जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पश्चिम श्री जय प्रकाश बढ़ई, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध श्री पीताम्बर सिंह पटेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक पुरानी बस्ती श्री राजेश चैधरी द्वारा प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना प्रभारी टिकरापारा को सूचना की तस्दीक कर आरोपियों को प्रतिबंधित नशीली टेबलेट के साथ रंगे हाथ पकडने निर्देशित किया गया। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना टिकरापारा पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताये वाहन एवं हुलियों के व्यक्तियों की पतासाजी करते हुए वाहन एवं व्यक्तियों को चिन्हांकित किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा व्यक्तियों से पूछताछ करने पर व्यक्तियांे ने अपना नाम शेख मोईनुद्दीन एवं मोह0 नसीर निवासी बरगढ़ उडीसा का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उनके कार की तलाशी लेने पर कार में नाईट्रोटेन नामक प्रतिबंधित नशीली टेबलेट रखा होना पाया गया। प्रतिबंधित नशीली टेबलेट रखने/बिक्री करने के संबंध में दोनों से वैध दस्तावेज की मांग करने पर उनके द्वारा किसी प्रकार का कोई दस्तावेज प्रस्तुत न कर टीम के सदस्यों को लगातार गुमराह किया जा रहा था। जिस पर आरोपी शेख मोईनुद्दीन एवं मोह0 नसीर को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 4100 नग प्रतिबंधित नशीली टेबलेट नाईट्रोटेन तथा घटना से संबंधित कार क्रमांक ओ डी/17/एक्स/2586 जुमला कीमती लगभग 6,00,000/- रूपये जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध थाना टिकरापारा में अपराध क्रमांक 142/24 धारा 22 सी नारकोटिक एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया।

गिरफ्तार आरोपी

01. शेख मोईनुद्दीन पिता शेख नसीर उम्र 36 साल निवासी महंती पाडा वार्ड नंबर 12 टाउन थाना के सामने बरगढ जिला बरगढ (उडीसा)।

02. मोह0 नसीर पिता मोहम्मद युसुफ उम्र 33 साल निवासी बी.सी. पाडा वार्ड नंबर 07 टाउन थाना के पीछे बरगढ जिला बरगढ उडिसा हाल कमल हाईट सोसायटी सी ब्लाॅक मकान नंबर 202 कमल विहार द्वितीय तल सेक्टर 04 थाना टिकरापारा रायपुर।

कार्यवाही में निरीक्षक दुर्गेश रावटे थाना प्रभारी टिकरापारा, निरीक्षक वीरेन्द्र चन्द्रा प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट, एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट से प्रधान आरक्षक संदीप दीक्षित, राधाकांत पाण्डेय, आरक्षक अविनाश देवांगन, विकास क्षत्रीय, रवि तिवारी, अमित वर्मा तथा थाना टिकरापारा से सहायक उप निरीक्षक नीलमणी साहू एवं आरक्षक अमृत साहू की महत्वपूर्ण भूमिंका रहीं।

Related Articles

Back to top button