छत्तीसगढ़प्रमुख खबरें

प्रतिबंधित नशीली टेबलेट स्पास्मों के साथ आरोपी मनीष चंद्राकर गिरफ्तार

थाना सरस्वती नगर क्षेत्रंातर्गत कुकुरबेड़ा स्थित सामुदायिक भवन पास आरोपी को उसके घर से प्रतिबंधित नशीली टेबलेट के साथ पकड़ा गया रंगेहाथ।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

आरोपी के कब्जे से कुल 864 नग प्रतिबंधित नशीली टेबलेट स्पास्मों किया गया है जप्त।

आरोपी द्वारा प्रतिबंधित नशीली टेबलेट को उड़ीसा से लाना है बताया गया।

प्रकरण में फ्रण्ट एवं बैकवर्ड लिंकेजेस की पतासाजी की जा रही है।

जप्त मशरूका का खुदरा मुल्य है लगभग 20,000/- रूपये।

आरोपी के विरूद्ध थाना सरस्वती नगर में अपराध क्रमांक 212/24 धारा 22(ग), 29 नारकोटिक्स एक्ट का अपराध किया गया है पंजीबद्ध।

सच तक इंडिया रायपुर – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय डॉ. संतोष कुमार सिंह द्वारा रायपुर पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों सहित प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट को प्रतिबंधित नशीली टेबलेट/सिरप की अवैध रूप से खरीदी-बिक्री एवं अवैध रूप से इस व्यवसाय में संलिप्त लोगों की पतासाजी कर कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है। जिस पर समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों सहित एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट टीम द्वारा कार्य योजना तैयार कर इस पर प्रभावी रूप से अंकुश लगाने हेतु मुखबीर लगाकर लगातार पेट्रोलिंग व सूचना संकलन कर अवैध रूप से नशीली टेबलेट/सिरप के कारोबार की सूचना एकत्रित की जा रही है।

इसी क्रम में दिनांक 31.08.2024 को एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना सरस्वती नगर क्षेत्रांतर्गत कुकुरबेड़ा स्थित सामुदायिक भवन पास एक व्यक्ति अपने घर में प्रतिबंधित नशीली टेबलेट रखा है तथा बिक्री करने की फिराक में है। जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पश्चिम श्री दौलत राम पोर्ते, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक क्राईम श्री संदीप मित्तल, नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाईन श्री अमन झा(भा.पु.से), उप पुलिस अधीक्षक क्राईम श्री संजय सिंह द्वारा प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना प्रभारी सरस्वती नगर को सूचना की तस्दीक कर आरोपी को प्रतिबंधित नशीली टेबलेट के साथ रंगे हाथ पकड़ने निर्देशित किया गया। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना सरस्वती नगर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताए मकान की पतासाजी कर मकान में रेड कार्यवाही किया गया। रेड कार्यवाही के दौरान मकान में एक व्यक्ति उपस्थित था पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम मनीष चंद्राकर होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा मकान की तलाशी लेने पर मकान में प्रतिबंधित नशीली टेबलेट स्पास्मों रखा होना पाया गया। उक्त प्रतिबंधित नशीली टेबलेट रखने के संबंध में मनीष चंद्राकर से वैध दस्तावेज या अन्य कागजात प्रस्तुत करने कहने पर उनके द्वारा किसी भी प्रकार का कोई वैध दस्तावेज या कागजात प्रस्तुत न कर टीम को लगातार गुमराह करने का प्रयास किया जा रहा था।

जिस पर आरोपी मनीष चंद्राकर को गिरफ्तार कर उसके *कब्जे से कुल 864 नग प्रतिबंधित नशीली टेबलेट स्पास्मो खुदरा मुल्य कीमती लगभग 20,000/- रूपये जप्त* किया गया है। पूछताछ में आरोपी मनीष चंद्राकर द्वारा प्रतिबंधित नशीली टेबलेट स्पास्मों को उड़ीसा से लाना बताया गया है। आरोपी के विरूद्ध थाना सरस्वती नगर में अपराध क्रमांक 212/2024 धारा 22(ग), 29 नारकोटिक्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया।

गिरफ्तार आरोपी – मनीष चंद्राकर पिता स्व.मुगन लाल चंद्राकर उम्र 32 साल सा.सामुदायिक भवन के पास कूकुरबेडा थाना सरस्वती नगर रायपुर।

कार्यवाही में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट से प्रभारी निरीक्षक परेश पाण्डेय, प्र.आर. सरफराज चिश्ती, रविकांत पाण्डेय, आशीष त्रिवेदी, आर. आशीष राजपूत, महेन्द्र पाल साहू, धनेश्वर कुर्रे, राकेश सोनी, अनिल राजपूत तथा थाना सरस्वती नगर से सउनि ओस्कार केरकेट्टा की महत्वपूर्ण भूमिंका रही।

Related Articles

Back to top button