छत्तीसगढ़प्रमुख खबरें

दुबई में शिव कथा सुन रहे हैं महादेव सट्टा एप के मुख्य आरोपी, सोशल मीडिया में फोटोज हुई वायरल,यहां ईडी कर रही तलाश

सच तक इंडिया रायपुर। महादेव ऑनलाइन सट्टा एप मामले में ईडी मुख्य प्रमोटर सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल की तलाश में है, वहीं वो दोनों दुबई में शिव कथा सुन रहे हैं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

उन दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रही हैं। दोनों ही दुबई में हैं। दरअसल, वहां पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा चल रही है। इस दौरान शूट किए गए वीडियो में दोनों अपने परिवार के साथ दिखे थे, जिसके बाद ये तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने लगे।

सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल दुबई में अपने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा में शामिल होने पहुंचे थे। दुबई के ली मेरिडियन होटल एंड कॉन्फ्रेंस सेंटर एयरपोर्ट रोड गरहौद में यह कार्यक्रम नौ से 11 दिसंबर तक आयोजित किया गया था।

इधर, ईडी और पुलिस दोनों की आरोपितों की तलाश में लगी हैं। उधर, दोनों ही दुबई में खुलेआम घूम रहे हैं। कुछ महीने पहले सौरभ चंद्राकर की गिरफ्तारी की खबर आई थी। मगर, दुबई से सामने आ रहे वीडियो में वह खुलेआम घूमते दिख रहा है।

बताते चलें कि सौरभ चंद्राकर इस सट्टे के खेल का मुख्य आरोपित है। सौरभ ने भिलाई में ‘जूस फैक्ट्री’ के नाम से जूस की दुकान खोली थी और उसी दौरान उसकी दोस्ती इंजीनियर रवि उप्पल से हुई। साल 2017 में रवि और सौरभ ने मिलकर ऑनलाइन सट्टेबाजी के माध्यम से पैसा कमाने के लिए वेबसाइट बनाई थी।

इसके बाद सौरभ और रवि साल 2019 में दुबई चले गए। दोनों ने मिलकर महादेव बुक ऑनलाइन के नाम से एक बेटिंग वेबसाइट और एप बनाया। इसके बाद इस एप को प्रमोट करना शुरू कर दिया। सौरभ ने इंटरनेट मीडिया मार्केटिंग और इन्फ्लुएंसर के माध्यम से एप को प्रमोट करवाया। इसके साथ ही सट्टा लगाने वाले दूसरे एप और वेबसाइट को भी खरीद लिया।

Related Articles

Back to top button