छत्तीसगढ़प्रमुख खबरें

ट्रेन से कटकर पेंटर और मजदूर की मौत……अर्थिक तंगी के चलते मौत को लगाया गले, पुलिस जांच में जुटी…

सच तक इंडिया रायपुर दुर्ग जिले में भिलाई के दो युवकों को दो अलग-अलग ट्रेन हादसों में जान चली गई। दोनों का शव रेलवे ट्रैक से बरामद किया गया। पुलिस ने पीएम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया है। पुलिस दोनों ही मामलों में मर्ग कायम कर जांच कर रही है। जीआरपी ने बताया कि उनके यहां रेलवे ट्रैक में मंगलवार को एक 32 वर्षीय युवक का शव मिला था। उसकी पहचान शंभू उर्फ सोमनाथ पटेल के रूप में हुई। वो छावनी वार्ड 40 स्थित राधा कृष्ण मंदिर के पास रहता था और पेंटर का काम करता था

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

उसके चाचा ने बताया कि उनके घर में पसरों पूजा का कार्यक्रम था। अचानक शंभू कहीं चला गया। बाद में उन्हें पता चला कि उसकी रेलवे ट्रक में लाश मिली है। परिजनों का कहना था कि वो आर्थिक रूप से परेशान था, लेकिन घर में किसी से कुछ शेयर नहीं करता था। वो पिछले 15 सालों से पेंटिंग का काम करता आ रहा है। काफी गंभीर मिजाज का था। अचानक घर से बिना किसी को बताए निकल गया। किसी को भी नहीं पता था कि अब वो दोबारा नहीं आने वाला।

इसके साथ ही पावर हाउस रेलवे ट्रैक में बुधवार सुबह एक 35 वर्षीय युवक का शव मिला। उसकी पहचान राम सिंह ठाकुर निवासी सुभाष नगर खुर्सीपार के रूप में हुई। सुबह मजदूरी का काम करता था। उसके चार बेटे और एक साल की एक बेटी है

परिजनों ने उसकी मौत को लेकर कुछ नहीं कहा, लेकिन दोस्त यारों से पता चला कि वो आर्थिक तंगी से परेशान था। कई लोगों से छोटे छोटे कर्ज भी लेकर रखा था। उसे पटा नहीं पा रहा था। इसके चलते उसने खुदकुशी कर ली। हालांकि अभी तक खुदकुशी का स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है। छावनी पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Back to top button