जिले में लक्ष्य के विरूद्ध 2 लाख 39 हजार से ज्यादा परिवारों का हुआ सर्वेक्षण
सिर्फ अब 44,927 परिवार सर्वेक्षण के लिए शेष

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
महासमुंद 20 अप्रैल 2023/ महासमुंद जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में सामाजिक, आर्थिक सर्वेक्षण में 2 लाख 84 हजार 540 परिवारों का सर्वेक्षण होना है। जिसमें से अब तक 2 लाख 39 हजार 613 परिवारों का सामाजिक, आर्थिक सर्वेक्षण किया जा चुका है। मालूम हो कि एक अप्रैल से ग्रामीण क्षेत्रों में शुरू हुए सामाजिक, आर्थिक सर्वेक्षण में का काम शुरू हुआ था। समाचार लिखे जाने तक ताजा जानकारी के अनुसार सर्वाधिक सर्वेक्षण पिथौरा में 49,863 परिवारों का हुआ है। इसी प्रकार महासमुंद में 47,969 सरायपाली में 47,664, बसना में 47,165 और बागबाहरा के ग्रामीण क्षेत्रों में 46,952 परिवारों का टीम द्वारा सर्वेक्षण किया जा चुका है।
जिले के 551 ग्राम पंचायतों में सर्वेक्षण के लिए 135 सुपरवाईजर, 1476 प्रगणक की ड्यूटी लगाई गई है। जो जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में घर-घर जाकर प्रपत्र, एप्प के माध्यम से सर्वे का काम कर रहें हैं। यह कार्य आगामी 30 अप्रैल तक चलेगा। सर्वेक्षण में विभिन्न योजनाओं से वंचित हितग्राही भी नवीन सूची में शामिल हो पायेंगे। हितग्राहियों को पात्रता के अनुसार योजना का पूरा लाभ मिलेगा।



