छत्तीसगढ़प्रमुख खबरें

छत्तीसगढ़ ब्रेकिंग- विधायक देवेंद्र यादव को जान से मारने की सुपारी

सच तक इंडिया रायपुर भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव को मारने के लिए सुपारी सामने निकली है। इंस्टाग्राम के माध्यम से हत्या के षड्यंत्र की जानकारी मिली है। विधायक के मीडिया प्रतिनिधि देवेश पाणिग्रही ने इसकी शिकायत कोतवाली थाना प्रभारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से की है। वहीं चुनाव के समय विधायक देवेंद्र यादव का आपत्तिजनक वीडियो वायरल मामले में FIR के निर्देश दिए गए है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

देवेश से मिली जानकारी के अनुसार भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव को इंस्टाग्राम में अंकित नामक युवक ने मैसेज कर बताया कि शुभम नामक युवक आपका नाम की हत्या की सुपारी उसे देना चाहता है। वह काफी डर गया और इस मामले की जानकारी उन्हें इंस्टाग्राम में वॉइस मैसेज के रूप में दी। इंस्टाग्राम में उन्होंने वॉइस मैसेज में बताया कि वह पावर हाउस स्टेशन में शुभम से मिला शुभम ने उसे ₹500 भी दिए। साथी वहां की पुलिस वालों को भी दारू की बोतल दी और उन्होंने और शुभम ने अंकित से कहा कि 2 लाख ले लो और और देवेंद्र यादव की फोटो दिखाकर उसकी हत्या करने की बात कही। सारी बातों के दस्तावेज एवं वॉइस रिकॉर्डिंग एसपी कार्यालय में दे दी गई है एवं आगे की कार्रवाई के लिए निवेदन किया गया है।

Related Articles

Back to top button