छत्तीसगढ़प्रमुख खबरें

छत्तीसगढ़ गोंडवाना संघ व युवा प्रभाग के संयुक्त तत्वावधान में राष्ट्रीय भोजली महोत्सव मनाने कार्यक्रम रूपरेखा तैयार

रायपुर।  रविवार को टिकरापारा गोंडवाना भवन में परमश्रद्धेय गोंडवाना गुरूदादा दूर्गे भगत सिदार के सानिध्य में तथा गोंडीधर्म संस्कृति संरक्षण समिति व छत्तीसगढ़ गोंडवाना संघ व युवा प्रभाग के संयुक्त तत्वावधान में आगामी सावन पुर्णिमा को राष्ट्रीय भोजली महोत्सव मनाने तथा कार्यक्रम रूपरेखा तैयार करने हेतू आवश्यक बैठक रख कर वार्षिक कार्ययोजना तैयार की गई।
इस बैठक में बड़ादेव की आरती कर शुरूआत की गई । जिसमें आगामी भोजली महोत्सव को लेकर गोंडीधर्म संस्कृति संरक्षण समिति प्रदेशाध्यक्ष चन्द्रभान सिंह नेताम ने बताया इस बार कार्यक्रम में मुख्य अतिथी के रूप में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री माननीय भूपेश बघेल होंगे।
भोजली महोत्सव को लेकर प्रदेश महासचिव प्रीतम सिंह ठाकुर ने बताया की इस वर्ष राष्ट्रीय भोजली महोत्सव में छत्तीसगढ़,मध्यप्रदेश,उडीसा उत्तरप्रदेश,झारखंड,महाराष्ट्र,तथा अन्य प्रदेशों से गोंड समाज के लाखों की संख्या में इंडोर स्टेडियम बूढातालाब रायपुर में शामिल होंगे ।
बैठक में प्रदेश संयोजक लक्षन मरकाम, प्रदेश संरक्षक सिया मंडावी ,उपाध्यक्ष विजय तुमरेकी ,प्रदेश सहसचिव गजानन नूरेटी, प्रदेश कोषाध्यक्ष गौकरण सिंह कुजाम तथा गोंडवाना संघ में प्रदेश संयोजक घनश्याम जगत ,अध्यक्ष सोनऊ ध्रुवे ,प्रदेशाउपाध्यक्ष राधेश्याम नेताम , प्रदेश सचिव चंदन सिंह मरकाम तथा युवा प्रभाग शांता देवी सिदार,प्रदेश संगठन सचिव,छाया मरकाम,प्रदेश सहसचिव योगेश्वरी मंडावी,,रोशनी कुंजाम, कोषाध्यक्ष अनुराधा कुंजाम,प्रदेश प्रचारक दिव्या नेताम, खिलवती मरई, प्रदेश संयोजक प्रकाश नेताम ,प्रदेश सलाहकार डाॅ दिलीप पोर्ते ,प्रदेश उपाध्यक्ष दुर्गेश नेताम ,प्रदेश सचिव युवा प्रभाग अश्विनी ध्रुव,प्रदेशसचिव संतोष मरकाम तथा समस्त जिला एवं ब्लाक तथा प्रमुख कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में बैठक सम्पन्न हुआ।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Related Articles

Back to top button