छत्तीसगढ़प्रमुख खबरें

चैंबर अध्यक्ष श्री सतीश थोरानी एवं प्लास्टिक एसोसियन अध्यक्ष संतोष जैन ने संयुक्त मीटिंग कर शीघ्र निर्माण का लिया निर्णय

छत्तीसगढ़ प्लास्टिक निर्माता संघ द्वारा 108 भूखंड RDA से फ्री होल्ड व्यवसायिक भूखंड क्रय कर समस्त विकास कार्य पूर्ण।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रायपुर। आज छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स के मीटिंग हाल में में प्लास्टिक काम्प्लेक्स के शीघ्र निर्माण के लिए चैंबर अध्यक्ष श्री सतीश जी कि अध्यक्षता में सभी भूखंड धारियों कि बैठक रखी गई सर्वप्रथम प्लास्टिक निर्माता संघ के महासचिव शंकर बजाज ने काम्प्लेक्स निर्माण के उद्वेश्य पर प्रकाश डालते हुए बताया कि हमारे अध्यक्ष संतोष जैन की दूरदर्शिता का ही परिणाम हैब्की हमे शहर में कमलविहार में अपना सेल डिपो बनाने का अवसर मिल सकेगा अध्यक्ष संतोष जैन ने सभी को व्यवसायिक भूखंड के विधिवत पंजीयन की बधाई देते हुए बताया कि हमारी 108 दुकानों का प्लाटिंग का नक्शा RDA द्वारा विधिवत सभी सरकारी नियमों को पालन करते हुए बनाया गया है विकाश कार्य का निर्धारित शुल्क देकर काम्प्लेक्स की प्रत्येक दुकानों में भूमिगत सिवरेज लाइन, बिजली फिटिंग, पेयजल की पाइप लाइन का कार्य RDA द्वारा निर्धारित मानकों का पालन करते हुए पूर्ण कर लिया गया है हमारे आर्किटेक्ट श्री जाकिर खान जी द्वारा भूत ही सुंदर डिजाइन बनाई गई है सभी दुकानों का बाहरी स्वरूप आज समान रहेगा अतः सभी शीघ्र निर्माण के लिए सहमति देवे जिससे हम अपने उत्पाद को सीधे उपभोक्ता तक बिक्री कर सके फैक्ट्रियां सभी शहर से 15 से 20 km दूर होने से ग्राहक hm तक नहीं पहुंच पाते थे अब यह कठिनाई समाप्त हो जाएगी जिससे आर्थिक रूप से सभी सुदृढ़ हो सकेंगे संतोष जैन एवं सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से निर्माण का गुरुत्तर दायित्व श्री सतीश जी थोरानी को सौंपने कार्नी लिया चैंबर अध्यक्ष एवं प्लास्टिक निर्माता संघ के संरक्षक श्री सतीश जी ने सभा की अध्यक्षता करते हुए शीघ्र ही निर्माण हेतु समिति बनाने का प्रस्ताव रखा एवं प्लास्टिक काम्प्लेक्स का भविष्य उज्जवल बताते हुए निर्माण का दायित्व लेने अपनी सहमति बताई एवं इसके लिए सफल योजना बनाकर अगली मीटिंग में प्रस्तुत करने आश्वस्त किया उसके बाद प्रोजेक्टर के द्वारा प्लास्टिक काम्प्लेक्स के ले आउट को सभी सदस्यों को बताया गया ओपन हाउस में सभी सदस्यों ने अपने सुझाव रखे

बैठक में चैंबर के कोषाध्यक श्री निकेश बरडिया जी ने काम्प्लेक्स कि डिजाइन एवं प्लानिंग को बहुत ही युक्तियुक्त बताया एवं आशा प्रगट की श्री सतीश जी एवं संतोष जैन की नेतृत्व में शीघ्र ही 108 दुकानों का सुंदर कॉम्प्लेक्स निर्मित हो जायेगा उन्होंने कमलविहार जो कि शहर के मध्य स्थित है वहां निर्माताओं के सेल डिपो बनाने के निर्णय को आज की आवश्यकता बताते हुए सभी के सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापन किया

मीटिंग में श्री विजय हिमानी , अजय टेकवानी , लक्ष्मण मँगलानी, रोहित पंजवानी , प्रणय खंडेलवाल आदि भरी संख्या में प्लास्टिक उद्योगपति उपस्थित थे

Related Articles

Back to top button