छत्तीसगढ़प्रमुख खबरें

गोड़ी धर्म संस्कृति संरक्षण समिति द्वारा 19 अगस्त को राष्ट्रीय भोजली महोत्सव-2024 का आयोजन

रायपुर । सावन पूर्णिमा के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ गोंड़वाना गुरूददा, गुरूदाई के सानिध्य में गोड़ी धर्म संस्कृति संरक्षण समिति द्वारा दिनांक 19 अगस्त, दिन सोमवार को प्रातः 7 बजे से रात्रि तक राष्ट्रीय भोजली महोत्सव-2024 का आयोजन बूढ़ा तालाब समीप स्थित सरदार बलवीर सिंह जुनेजा स्टेडियम के किया गया है। आयोजन समिति एवं संस्था के प्रदेश अध्यक्ष चन्द्रभान नेताम ने बताया कि प्रतिवर्ष आयोजित इस कार्यक्रम के 17 वर्ष पूर्ण हो चुके हैं, प्रत्येक वर्ष राष्ट्रीय भोजली महोत्सव के इस महापर्व के अवसर पर कार्यक्रम में प्रदेश सहित देश भर के समाजिक प्रबुद्धजन एवं युवा सम्मिलित होते रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस वर्ष भी छत्तीसगढ़ सहित म.प्र.,यू.पी., बिहार, महाराष्ट्र,राजस्थान, झारखंड, उड़ीसा से कार्यक्रम में शामिल होने आ रहे है। महोत्सव के दिन भर चलने वाले कार्यक्रमों में समाज उत्थान एवं संस्कृति को बचाये रखने समाज के लोगों को जागरूक करने के अलावा सांस्कृतिक आयोजन भी होगा। दोपहर 3 से 4 बजे के बीच भोजली माता विर्सजन यात्रा निकाली जाएगी, जिसमें समाज के सभी वर्ग सहित महिलाओं की विशेष भागीदारी रहेगी। कार्यक्रम में समस्त आदिवासी समाज का सहेयाग एवं बढ़चढ़कर हिस्सा लेंगे। विशेषतः समाज के संस्कार एवं परम्पराओं को बनाये रखने आयोजित इस कार्यक्रम में समाज के एकता और अखण्डता को बनाये रखने वैचारिक भावनाओं को समाजजनों से साझा कर उनमें एकरूपता लाने, जागरूक बनाने हेतु यह वृहद आयोजन का मुख्य उद्देश्य है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Related Articles

Back to top button