छत्तीसगढ़प्रमुख खबरें

कैट सी.जी. चैप्टर प्रे.वि. क्र./07/08/2024-25 दिनांकः-26.08.2024

सच तक इंडिया रायपुर देश के सबसे बड़े व्यापारिक संगठन कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष अमर पारवानी, चेयरमेन मगेलाल मालू, अमर गिदवानी, प्रदेश अध्यक्ष जितेन्द्र दोशी, कार्यकारी अध्यक्ष विक्रम सिंहदेव, परमानन्द जैन, वाशु माखीजा, महामंत्री सुरिन्द्रर सिंह, कार्यकारी महामंत्री भरत जैन एवं कोषाध्यक्ष अजय अग्रवाल ने बताया कि आज देश भर में जन्माष्टमी का त्यौहार बेहद धूम धाम से मनाया गया और देश भर के मंदिरों में कहाँ सजावट हुई वहीं दूसरी ओर लोगों ने भी अपने घरों के मंदिरों एवं पूजा स्थलों को सुंदर तरीक़े से सजाया । कनफ़ेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स ( कैट) के मुताबिक़ देश भर में जन्माष्टमी के मौक़े पर लगभग 25 हज़ार करोड़ रुपये से अधिक का व्यापार हुआ ।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

कैट के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री अमर पारवानी एवं प्रदेश अध्यक्ष श्री जितेन्द्र दोशी ने बताया कि इस बेहद महत्वपूर्ण त्यौहार पर हुए बड़े व्यापार में ख़ास तौर पर फूल, फल, मिठाई, भगवान की पोशाक, शृंगार का सामान, व्रत की मिठाइयाँ, दूध दही, माखन तथा ड्राई फ्रूट की बड़े पैमाने पर बिक्री हुई । जन्माष्टमी जैसे त्यौहार देश में सनातन अर्थव्यवस्था का महत्वपूर्ण हिस्सा है जिससे देश की अर्थव्यवस्था मज़बूत होती है ।

श्री पारवानी एवं श्री दोशी ने बताया कि देश भर में जन्माष्टमी का त्यौहार बेहद उत्साह से मनाया गया । ख़ास तौर पर उत्तर एवं पश्चिम भारत में यह त्यौहार खूब उल्लास से मना। मंदिरों में खूब आकर्षक सजावट की गई तथा लोगों में दर्शन करने की भारी भीड़ हर तरफ़ दिखाई दे। उन्होंने बताया कि जन्माष्टमी त्यौहार का विशेष आकर्षण डिजिटल झांकियाँ, भगवान कृष्ण के साथ सेल्फ़ी पॉइंट,अन्य अनेक प्रकार की मनोरम झांकियाँ रहीं। बड़ी मात्रा में शहरों में भजन, धार्मिक नृत्य तथा संतों एवं महात्माओं के प्रवचनों का सिलसिला जारी रहा। बड़ी मात्रा में सामाजिक संगठनों ने बड़े स्तर पर जन्माष्टमी समारोह का आयोजन किया ।

शास्त्रों के अनुसार जन्माष्टमी भाद्रपदा की अमावस्या के आठवें दिन मनाई जाती है । इस दिन भगवान श्री कृष्ण का जन्म हुआ था ।

Related Articles

Back to top button