Uncategorized

आप ने कैंडल मार्च कर बलात्कारियों को फांसी देने व दिवंगत महिलाओं को अश्रुपूरित श्रद्धांजलि अर्पित की-विजय झा   

सच तक इंडिया रायपुर रायपुर। आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़ प्रदेश में नारी सशक्तिकरण एवं महतारी वंदन योजना का लाभ न लेकर, अपने सम्मान की रक्षा के लिए आज देश व प्रदेश में बलात्कार की घटनाओं के विरोध में कैंडल मार्च किया तथा दिवंगत महिलाओं को अश्रुपूरित श्रद्धांजलि अर्पित की। आम आदमी पार्टी महिला विंग प्रदेश अध्यक्ष दुर्गा झा एवं जिला अध्यक्ष कलावती मार्को ने बताया है कि महाराष्ट्र, उत्तराखंड, बंगाल, बैंगलोर के साथ ही छत्तीसगढ़ के चांपा जांजगीर, रायगढ़ में भी सामूहिक बलात्कार की घटनाएं धटी है। देश व प्रदेश में महिला सुरक्षित नहीं है‌ बलात्कारियों को जेल से रिहा किया जाकर उनका पुष्पहार से स्वागत भी किया जा रहा है‌। इससे बलात्कारियों के हौसले बुलंद है। कैंडल मार्च का नेतृत्व शशि लकड़ा, विजयलक्ष्मी तिवारी, स्वाति तिवारी,परमजीत कौर, के ज्योति, नंदन कुमार सिंह, विजय कुमार झा, परमानंद जांगड़े, इमरान खान, अविनाश गायकवाड, सागर क्षीरसागर, धर्मेंद्र चौधरी, शिव कुमार नायडू, हरचरण सिंह, अजीम खान, प्रद्युमन शर्मा, एम एम हैदरी,आदि ने डां अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर कैंडल मार्च किया तथा बलात्कार में दिवंगत नारी शक्ति को नमन किया। ‌

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Related Articles

Back to top button