अवैध रूप से शराब परिवहन करते दो आरोपी गिरफ्तार

थाना विधानसभा क्षेत्र के अलग – अलग स्थानों में अवैध रूप से शराब परिवहन करते दो आरोपियों को पकड़ा गया रंगे हाथ।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!आरोपियों द्वारा चोरी की दोपहिया वाहन में फर्जी नंबर प्लेट लगाकर किया जा रहा था शराब परिवहन।

आरोपियों द्वारा एक्टिवा वाहन क्रमांक सी जी/04/एम एक्स/4907 को थाना पंडरी क्षेत्र से किया गया है चोरी, जिसमें आरोपियों के विरूद्ध पंडरी में है अपराध पंजीबद्ध।
दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 460 पौवा देशी शराब एवं शराब परिवहन में प्रयुक्त 02 नग एक्टिवा वाहन किया गया है जप्त।
जप्त मशरूका की कुल कीमत है लगभग 1,30,600/- रूपये।
आरोपियों के विरूद्ध थाना विधानसभा में अपराध क्रमांक 219/24 एवं 220/24 धारा 34(2) आबकारी एक्ट का अपराध किया गया है पंजीबद्ध।
सच तक इंडिया रायपुर – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री संतोष कुमार सिंह के दिशा निर्देश पर रायपुर पुलिस द्वारा निजात अभियान के तहत नशे के विरूद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें समस्त थाना एवं एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रहीं है। नारकोटिक्स एक्ट एवं अवैध रूप से शराब पर प्रभावी कार्यवाही करने हेतु विशेष टीम का गठन करने के साथ ही समस्त थाना प्रभारियों को नशे की सामग्री बिक्री करने वालों एवं सप्लाई करने वालों पर कठोर कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है।
इसी क्रम में दिनांक 13.04.2024 को एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम को सूचना प्राप्त हुई की थाना विधानसभा क्षेत्र में दोपहिया वाहन सवार 02 अलग – अलग व्यक्ति अपने वाहनों में अवैध रूप से शराब परिवहन कर रहे है। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना विधानसभा पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा मुखबीर द्वारा बताए दोपहिया वाहनों एवं हुलिये के व्यक्तियों की पतासाजी करना प्रारंभ किया गया। अलग – अलग टीम के सदस्यों द्वारा व्यक्तियों एवं वाहनों की पतासाजी करते हुए एक व्यक्ति को थाना विधानसभा क्षेत्रांतर्गत ग्राम नरदहा स्थित नहरपार पास तथा दूसरे व्यक्ति को आमासिवनी स्थित ऐश्वर्या बाजार पास चिन्हांकित कर पकड़ा गया। पूछताछ में व्यक्तियों ने अपना नाम नरेन्द्र पठारी निवासी नरदहा विधानसभा तथा जयदीप नागवंशी निवासी लाभाण्डी तेलीबांधा रायपुर का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा दोनों के पास वाहनों में रखें थैलों की तलाशी लेने पर थैलों में देशी शराब रखा होना पाया गया। शराब परिवहन करने/रखने के संबंध में दोनों से वैध दस्तावेज की मांग करने पर उनके द्वारा किसी प्रकार का कोई दस्तावेज प्रस्तुत न कर टीम के सदस्यों को लगातार गुमराह करने का प्रयास किया जा रहा था। जिस पर आरोपी नरेन्द्र पठारी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से अवैध रूप से रखें 220 पौवा देशी शराब कीमती 24200/-रूपये एवं शराब परिवहन में प्रयुक्त एक्टिवा वाहन क्रमांक सी जी/04/एम एक्स/4907 जुमला कीमती लगभग 64,200/- रूपये तथा आरोपी जयदीप नागवंशी के कब्जे से 240 पौवा देशी शराब कीमती 26400/- रूपये एवं शराब परिवहन में प्रयुक्त एक्टिवा क्रमांक सी जी 04 एन जी 1385 जुमला कीमती 66,400/- रूपये जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध थाना विधानसभा में अपराध क्रमांक 219/24 एवं 220/24 धारा 34(2) आबकारी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया गया है।
दोनों आरोपी दोस्त है। आरोपियान एक्टिवा वाहन क्रमांक सी जी/04/एम एक्स/4907 को थाना पंडरी क्षेत्र से चोरी किये है तथा चोरी के वाहन में फर्जी नंबर लगाकर शराब परिवहन हेतु उपयोग कर रहे थे। चोरी के वाहन में दोनों आरोपियों के विरूद्ध थाना पंडरी में अपराध क्रमांक 84/24 धारा 379 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध है, इस प्रकरण में भी आरोपियों की गिरफ्तारी की जा रहीं है।
गिरफ्तार आरोपी
01. नरेन्द्र पठारी पिता द्वारिका प्रसाद पठारी उम्र 23 वर्ष निवासी ग्राम नरदहा कुंआ चौक के पास थाना विधानसभा रायपुर।
02. जयदीप नागवंशी पिता संतोष नागवंशी उम्र 23 वर्ष निवासी सूरज नगर लाभाण्डी थाना तेलीबांधा जिला रायपुर।
कार्यवाही में निरीक्षक मुकेश शर्मा थाना प्रभारी विधानसभा, एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट से प्रभारी परेश पाण्डेय, प्र.आर. चन्द्र कुमार ध्रुव, आर. धनंजय गोस्वामी, संजय मरकाम, आशीष पाण्डेय, प्रकाश नारायण पात्रे, अमित घृतलहरे तथा थाना विधानसभा से सउनि. विष्णु वर्मा, केशरी साहू, आर. जीवन ध्रुर्वे एवं गणेश राम वर्मा की महत्वपूर्ण भूमिंका रहीं।


