छत्तीसगढ़प्रमुख खबरें

अवैध रूप से बिक्री करने हेतु अपने घर में शराब रखे हुए खरोरा पुलिस ने पकड़ा आरोपी गिरफ्तार।

सच तक इंडिया रायपुर  – पूरे रायपुर जिले में निजात नशे को ना, जिंदगी को हां के तहत् चलाये जा रहे जागरूकता अभियान के दौरान दिनांक 11.03.2024 को मुखबीर से सूचना मिला कि ग्राम सोनतरा निवासी अनिल कुमार बघेल अपने घर के पीछे बाड़ी में अवैध रूप से शराब रखकर बिक्री करने हेतु ग्राहक की तलाश कर रहा है जिस पर तत्काल टीम तैयार कर रेड कार्यवाही किया गया। आरोपी अनिल कुमार बघेल को अवैध रूप से शराब रखे हुए पकड़े जाने पर उनके कब्जे से 45 पौवा देशी मदिरा मसाला जिसके प्रत्येक पौवा में 180-180 मि.ली. शराब भरी हुई जुमला मात्रा 08 लीटर 100 मि.ली. किमती 4950 रूपये को जप्त कर गिरफ्तार किया गया। आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 175/2024 धारा 34 दो आबकारी एक्ट पंजीबद्ध कर न्यायिक रिमाण्ड पर माननीय न्यायालय भेजा गया है। इस सराहनीय कार्य के लिये निरीक्षक सत्येन्द्र सिंह श्याम, स.उ.नि. परशु राम साहू, प्रधान आरक्षक 1323 चंद्रसेन भोई, प्रधान आरक्षक 345 संतकुमार बाघमाई, आरक्षक 2826 रिशीलाल टंडन, 2766 टेकराम ध्रुव का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

गिरफ्तार आरोपी : अनिल कुमार पिता लेखराम बघेल उम्र 31 साल साकीन सोनतरा थाना खरोरा जिला रायपुर।

गिरफ्तारी दिनांक : 11.03.2024 को 17.00 बजे ।

Related Articles

Back to top button