अलग-अलग थाना क्षेत्रों से 02 नग दोपहिया वाहन चोरी करने वाले 02 आरोपी गिरफ्तार

सच तक इंडिया रायपुर विवरण – प्रार्थिया ने थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 29.10.24 को कोई अज्ञात चोर कोतवाली क्षेत्रांतर्गत राजीव गांधी चौक पास से उसकी खड़ी होण्डा एवियेटर क्रमांक सी जी/04/एम एच/2278 को चोरी कर ले गया था। जिस पर प्रार्थिया की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 313/24 धारा 303(2), 3(5) बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध किया गया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!इसी प्रकार दिनांक 30.10.24 को कोई अज्ञात चोर को थाना तेलीबांधा क्षेत्र से प्रार्थी मनेश्वर लहरे की खड़ी सी डी डीलक्स मोटर सायकल क्रमांक सी जी/13/यू ई/3382 को चोरी कर ले गया था। जिस पर प्रार्थी की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना तेलीबांधा में अपराध क्रमांक 706/24 धारा 303(2) बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध किया गया।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम द्वारा उक्त प्रकरणों में अज्ञात आरोपी की पतासाजी करते हुए प्रकरणों में आरोपी रमेश महानंद एवं अरसद खान को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर चोरी *02 नग दोपहिया वाहन होण्डा एवियेटर क्रमांक सी जी/04/एम एच/2278 तथा सी डी डीलक्स मोटर सायकल क्रमांक सी जी/13/यू ई/3382 जुमला कीमती लगभग 1,00,000/- रूपये* जप्त कर दोनों आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही किया गया।
आरोपी रमेश महानंद अपराधी प्रवृत्ति का है जो पूर्व में भी चोरी के प्रकरण में जेल निरूद्ध रह चुका है।
गिरफ्तार आरोपी-
01. रमेश महानंद पिता स्व. दूर्ज महानंद उम्र 35 साल निवासी अम्बेडकर आवास कबीर नगर रायपुर।
02. अरसद खान पिता हनीफ खान उम्र 20 साल निवासी बी एस यू पी कालोनी खम्हारडीह रायपुर



