प्रमुख खबरेंमध्यप्रदेश एवं बुंदेलखंड
युवा कांग्रेस 28 जनवरी से पदयात्रा करेगी। अस्पतालों में अभी भी कई मरीज भर्ती हैं और प्रशासन पर सवाल उठ रहे हैं

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
मध्य प्रदेश। युवा कांग्रेस इंदौर में दूषित जल के मामले को लेकर पदयात्रा करेगी। यह 28 जनवरी को प्रारंभ होगी, जो कि पांच मार्च तक चलेगी। उसके बाद चरणबद्ध तरीके से जिलों में यात्रा निकलेगी। इस दौरान दूषित जल के साथ-साथ महंगाई, कानून व्यवस्था, बेरोजगारी, अनुसूचित जाति-जनजाति वर्ग के साथ हो रहे अत्याचार सहित अन्य मुद्दों को उठाया जाएगा।
दूषित पानी से इंदौर अभी तक 28 मौतें…
- इंदौर में दूषित पानी से फैल रही बीमारी ने एक और जान ले ली है। भागीरथपुरा निवासी रिटायर्ड शिक्षक और कांग्रेस के वार्ड अध्यक्ष राजाराम बौरासी (75) की रविवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। इसके साथ ही शहर में दूषित पानी से जुड़ी मौतों का आंकड़ा 28 तक पहुंच गया है। लगातार बढ़ रही मौतों और अस्पतालों में भर्ती मरीजों की संख्या ने स्वास्थ्य व्यवस्था और प्रशासन की तैयारियों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं
- परिजनों के अनुसार, शुक्रवार को राजाराम बौरासी को अचानक उल्टी-दस्त की शिकायत हुई थी। पहले स्थानीय डॉक्टर को दिखाया गया, लेकिन आराम नहीं मिला। इसके बाद शनिवार सुबह उन्हें सरकारी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां रविवार को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
-
स्वास्थ्य विभाग का अलग दावा
स्वास्थ्य विभाग ने इस मामले में अलग रुख अपनाया है। विभाग का कहना है कि बौरासी हृदय रोग से पीड़ित थे और उन्हें हाई ब्लड प्रेशर व डायबिटीज की समस्या भी थी। 2018-19 की एंजियोग्राफी रिपोर्ट का हवाला देते हुए अधिकारियों ने कहा कि उपलब्ध चिकित्सकीय दस्तावेजों में उल्टी-दस्त की पुष्टि नहीं होती।


