छत्तीसगढ़प्रमुख खबरें

रायपुर प्रेस क्लब के मोहन तिवारी अध्यक्ष,गौरव महासचिव निर्वाचित

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रायपुर।  प्रेस क्लब के लिए संपन्न हुए मतदान के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। चुनाव शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी ढंग से सम्पन्न हुआ, जिसमें पत्रकारों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। घोषित परिणामों के अनुसार अध्यक्ष पद पर मोहन तिवारी, कोषाध्यक्ष पद पर दिनेश कुमार यदु, उपाध्यक्ष पद पर दिलीप कुमार साहू और महासचिव पद पर गौरव शर्मा निर्वाचित घोषित किए गए।

वही इस प्रेस क्लब चुनाव को कलेक्टर डॉ गौरव सिंह के निर्देशन पर निर्वाचन अधिकारी नवीन कुमार ठाकुर, निर्वाचन अधिकारी राकेश कुमार देवांगन, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व नंदकुमार चौबे इन सभी अधिकारियों ने निष्पक्ष, ईमानदारी और सफलतापूर्वक करवाया जिसके लिए वरिष्ठ और सभी पत्रकारों ने निर्वाचन अधिकारियों का आभार जताया और बधाई दी। संयुक्त सचिव पद पर निवेदिता साहू और भूपेश जांगड़े ने जीत हासिल की। निर्वाचन अधिकारी नवीन कुमार ठाकुर ने परिणाम की घोषणा की। इस दौरान सहायक निर्वाचन अधिकारी राकेश कुमार देवांगन, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व नंदकुमार चौबे उपस्थित रहे। चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाइयां दी गईं। वही जिला प्रशासन ने भी सभी निर्वाचन अधिकारी को सफलता पूर्वक चुनाव कराने पर बधाई दी और आभार जताया।

Related Articles

Back to top button