छत्तीसगढ़प्रमुख खबरें

36 पौवा अंग्रेजी शराब सुपर मास्टर व्हिस्की के साथ 01 आरोपी गिरफ्तार 

सच तक इंडिया रायपुर विवरण- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री संतोष कुमार सिंह के दिशा निर्देश पर रायपुर पुलिस द्वारा निजात अभियान के तहत नशे के विरूद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

इसी तारतम्य में दिनांक 05.10.2024 को थाना गुढियारी पुलिस को सूचना मिली कि कलिंग नगर गुढियारी में शराब को हरा रंग की प्लास्टीक बोरी में बिक्री हेतु रखा हुआ है कि सूचना पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना प्रभारी गुढियारी को सूचना की तस्दीक कर कार्यवाही करने निर्देशन पर मुखबीर की सूचना में बताये स्थान पर जाकर रेड कार्यवाही किया गया, आरोपी दिप्पी बघेल के पास रखे प्लास्टीक की बोरी को तलाशी लेने पर हरा रंग प्लास्टीक बोरी में 36 पौवा अंगेजी शराब सुपर मास्टर व्हिस्की होना पाया गया, जिस पर आरोपी दिप्पी बघेल को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से हरा रंग के प्लास्टीक बोरी में रखे 36 पौवा अंगेजी शराब सुपर मास्टर कीमती 1500 रूपये को जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना गुढियारी में अपराध क्रमांक 621/24 धारा 34(2)आबकारी एक्ट अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गई।

गिरफ्तार आरोपी – दिप्पी बघेल पिता निर्मल बघेल उम्र 25 वर्ष पता खालबाडा थाना गुढियारी रायपुर

जप्त सम्पत्ति – 36 पौवा अंग्रेजी शराब सुपर मास्टर व्हिस्की कीमती 1500 रूपये

Related Articles

Back to top button