छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्य सचिव बी.के.एस. रे का निधन:1972 बैच के IAS अधिकारी रहे, रिटायरमेंट के बाद लिखीं 50 से ज्यादा किताबें

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्य सचिव और 1972 बैच के IAS अधिकारी बी.के.एस. रे का निधन हो गया। उनके निधन की खबर से प्रशासनिक और साहित्य जगत में शोक की लहर है। वे लंबे समय तक प्रशासनिक सेवा में सक्रिय रहे और रिटायरमेंट के बाद साहित्य लेखन में पूरी तरह जुट गए थे।
बी.के.एस. रे का जन्म 1 जून 1949 को हुआ था। प्रशासनिक सेवा में रहते हुए उन्होंने कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। साल 2009 में छत्तीसगढ़ में अतिरिक्त मुख्य सचिव पद से सेवानिवृत्त होने के बाद उन्होंने साहित्य को अपना मुख्य क्षेत्र बनाया।
50 से ज्यादा किताबें लिखीं
बी.के.एस. रे ने अपने साहित्यिक जीवन में 50 से ज्यादा किताबें लिखीं। उनके उपन्यास, कविता संग्रह, नाटक और समसामयिक विषयों पर आधारित लेखन काफी चर्चित रहे। उनकी रचनाओं में प्रशासनिक अनुभव, सामाजिक सरोकार और भ्रष्टाचार विरोधी विषयों की झलक दिखाई देती थी।
ग्रीस में मिला था अंतरराष्ट्रीय सम्मान
साहित्य के क्षेत्र में योगदान के लिए उन्हें साल 2019 में ग्रीस में ‘सुकरात अवॉर्ड’ से सम्मानित किया गया था। प्रशासनिक मामलों और नीतियों पर भी वे विशेषज्ञ टिप्पणीकार के रूप में अपनी राय रखते थे। उनके निधन पर प्रशासनिक अधिकारियों, साहित्यकारों और सामाजिक संगठनों ने श्रद्धांजलि दी है।


