सलमान खान को धमकी देने वाला नोएडा से गिरफ्तार, बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद कहा था- मैं छोड़ूंगा नहीं

सच तक इंडिया रायपुर नोएडा। हाल ही में मुंबई में NCP नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद सलमान खान को जान से मारने की धमकी देने वाले युवक को मुंबई पुलिस ने नोएडा से दबोच लिया है। पुलिस के द्वारा बताया जा रहा है कि उसका नाम मोहम्मद तैयब है। आरोपी को सूरजपुर कोर्ट में पेश किया जाएगा।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!मिली जानकारी अनुसार, बताया जा रहा है कि मोहम्मद तैयब मूलरुप से यूपी के बरेली का रहने वाला है। अभी दिल्ली में ज्योति नगर कर्दनपुरी में अपने चाचा के पास रहता था। पिता का नाम ताहिर है। वह बरेली में सिलाई का काम करते हैं। पुलिस ने आरोपी का मोबाइल फोन जब्त कर लिया है। इसकी जांच की जा रही है। पुलिस की एक टीम आरोपी के दिल्ली स्थित घर पर मौजूद है। वहां ज्योति नगर थाना पुलिस को सूचना देकर आरोपी के चाचा का घर भी खंगाला जा रहा है। अभी तक की जांच में सामने आया है की आरोपी का किसी गैंग से संबंध नहीं है।

फिर उसने सलमान खान को धमकी क्यों दी? इस बारे में कोई ठोस जवाब पुलिस को अभी नहीं मिल पाया है। सूत्रों के मुताबिक, पूछताछ में उसने बताया कि ऐसे ही उसने सलमान और बाबा सिद्दीकी के बेटे जीशान को धमकी दी थी। उसने मुंबई पुलिस से फोन पर कहा था कि मैं सलमान को छोड़ूंगा नहीं।



