छत्तीसगढ़प्रमुख खबरें

श्री रावतपुरा सरकार विश्वविद्यालय में आयोजित हुई “ट्रांसजेंडर समाज और मीडिया” पर दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी

देश के 17 राज्यों से लोग हुए शामिल साथ ही "डिस्कोर्स ऑन ट्रांसजेंडर सोसाइटी एंड मीडिया वर्ल्डवाइड" पुस्तक का किया विमोचन।

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रायपुर। श्री रावतपुरा सरकार विश्वविद्यालय में आईसीएसएसआर द्वारा प्रायोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी “ट्रांसजेंडर समाज और मीडिया” विषय पर 20-21 मार्च 2023 को आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन सामाज कार्य विभाग और पत्रकारिता एवं जन संचार विभाग के तत्वावधान में किया गया, जो इंडियन काउंसिल ऑफ सोशल साइंस रिसर्च (आईसीएसएसआर) द्वारा प्रायोजित है। दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी के बारे में कार्यक्रम संयोजक डॉ. संतोष कुमार ने बताया कि ट्रांसजेंडर लोग समाज में अनेक प्रकार के समस्याओं का सामना करते हैं जिसके प्रति समाज में लोगो को जागृत करना है। राष्ट्रीय संगोष्ठी 17 राज्यों से लगभग 150 लोगों ने अपनी प्रतिभागिता दर्ज़ कराई। दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी में पाँच पुस्तकों का विमोचन किया गया जिसमें से दो राष्ट्रीय संगोष्ठी से संबंधित है और तीन पुस्तकें विश्वविद्यालय के सामाज कार्य विभाग और पत्रकारिता एवं जन संचार विभाग के शिक्षकों द्वारा अलग अलग विषय पर लिखी गई हैं।

इस राष्ट्रीय संगोष्ठी में मुख्य अतिथि के तौर पर प्रथम दिवस में श्री शंकराचार्य प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी, भिलाई के कुलपति प्रो. डॉ. सदानंद शाही व द्वितीय दिवस में कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार यूनिवर्सिटी के कुलपति, डाॅ. बलदेव भाई शर्मा उपस्थित रहे। दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी पर वक्ता के तौर पर मातृ-सेवा संघ सामाजिक कार्य संस्थान, नागपुर, महाराष्ट्र के ओफ्फिशिएटिंग प्रिंसिपल प्रो. केशव माणिक वाल्के, सक्षम प्रकृति वेलफेयर सोसायटी (ट्रांसजेंडर), चंडीगढ़- पंजाब के अध्यक्ष धनंजय चौहान, महात्मा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय, वर्धा (प्रयागराज केंद्र) से. डॉ. शरद जायसवाल, सीडीएस, केंद्रीय विश्वविद्यालय गुजरात, गांधीनगर से डॉ. नरेश कुमार, आईसेक्ट विश्वविद्यालय, हजारीबाग, झारखंड से डॉ. राज कुमार, सचिव मितवा संकल्प समिति (ट्रांसजेंडर), ट्रांसजेंडर कल्याण बोर्ड की सदस्य रवीना बरिहा, अध्यक्ष, मितवा संकल्प समिति (ट्रांसजेंडर),रायपुर, छत्तीसगढ़ से विद्या राजपूत, पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय, रायपुर से डॉ. डिसेंट कुमार साहू, अजीम प्रेमजी फाउंडेशन, धमतरी से डॉ. मुकेश कुमार, साझेदारी, पीटेंशियल नागपुर, महाराष्ट्र एनजीओ के प्रमुख श्री प्रेरणा बथारी, (ऑनलाइन) फिलाडेल्फिया,पीए, संयुक्त राज्य के मुख्य कार्यकारी अधिकारी जॉन स्टार्लिंग शामिल हुए।

राष्ट्रीय संगोष्ठी का शुभारंभ राज्यगीत के साथ किया गया तत्प्श्चात विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. एस.के. सिंह ने संगोष्ठी को सम्बोधित किया और उपस्थित सभी अतिथियों का स्वागत किया। उन्होंने विश्वविद्यालय के सामाज कार्य विभाग और पत्रकारिता एवं जन संचार विभाग को संगोष्ठी के आयोजन के लिए शुभकामनाएं भी दी। साथ ही आज के दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी “ट्रांसजेंडर समाज और मीडिया” विषय पर विचार व्यक्त करते हुए उन्होंने महाभारत के वक्त का उदहारण देते हुए बताया की भगवान राम को राज्य से निकाल दिया गया था और उन्हें 14 साल जंगल में बिताने के लिए कहा गया था। उनके अनुयायियों ने जंगल में उनका पीछा किया लेकिन उन्होंने सभी “पुरुषों और महिलाओं” से अयोध्या शहर वापस लौटने का अनुरोध किया और वो वापस लौट गए लेकिन सारे ट्रांसजेंडर व्यक्ति भगवान राम का वही इंतजार कर रहे थे।

राष्ट्रीय संगोष्ठी के मुख्य अतिथि कुलपति प्रो. डॉ. सदानंद शाही ने श्री रविशंकर जी महाराज को नमन करते हुए अतिथि के रूप में विश्वविद्यालय में उपस्थित होने पर आभार व्यक्त किया और ख़ुशी जाहिर की। उन्होंने उपस्थित सभी किन्नर सदस्यों और वक्ता के तौर पर उपस्थित सभी का स्वागत किया। उन्होंने समाज, साहित्य और कहानियों में उपस्थित ट्रांसजेंडर लोगो की प्रस्तुतियों पर बात की और बताया की सदियों से उन्हें अलग माना जा रहा है। सामाजिक विमर्श, धार्मिक विमर्श और वेदांत कहता है कि सभी के भीतर वही परम तत्व है सभी को स्वीकार करें। साथ ही ये भी उल्लेखनीय है की जब समाज में जब सेकंड जेंडर (महिलाओं) के लिए भेदभाव है तो थर्ड जेंडर के लिए सम्मान और बरोबरी तो है ही नहीं। हमेशा से ट्रांसजेंडर लोगो को असम्मानित शब्दों से पुकारा जाता है उन्होंने बताया की सामाजिक रूप से ट्रांसजेंडर लोगो का बहिष्करण होता है।

विश्वविद्यालय के कुलसचिव सी रमेशकुमार ने सभी का स्वागत और अभिनंदन किया साथ ही दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी “ट्रांसजेंडर समाज और मीडिया” के लिए शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम संयोजक डॉ. संतोष कुमार और सहसंयोजक डीन, फ़ैकल्टी ऑफ आर्ट्स डॉ. मनीष वर्मा एवं सहायक प्राध्यापक, डॉ. नरेश कुमार गौतम भी उपस्थित रहे। डॉ. संतोष कुमार, डीन, फ़ैकल्टी ऑफ आर्ट्स डॉ. मनीष वर्मा एवं सहायक प्राध्यापक, डॉ. नरेश कुमार गौतम द्वारा “ट्रांसजेंडर समाज और मीडिया” पर लिखी गई “डिस्कोर्स ऑन ट्रांसजेंडर सोसाइटी एंड मीडिया वर्ल्डवाइड” पुस्तक का विमोचन किया साथ ही ट्रांसजेंडर सोसाइटी और मीडिया , डॉ. संतोष कुमार द्वारा डायस्पोरा एमिग्रेशन एंड इनक्वॉलिटी, डॉ. राकेश कुमार डेविड द्वारा प्राथमिक शिक्षा का लोकव्याकरण, फ़ैकल्टी ऑफ आर्ट्स डॉ. मनीष वर्मा द्वारा द फिलॉसफी ऑफ़ एक्सिस्टेंलिस्म पुस्तकों का विमोचन किया गया।

तत्प्श्चात राष्ट्रीय संगोष्ठी के प्रथम दिन उपस्थित सक्षम प्रकृति वेलफेयर सोसायटी (ट्रांसजेंडर), चंडीगढ़- पंजाब से अध्यक्ष धनंजय चौहान और मितवा संकल्प समिति (ट्रांसजेंडर),रायपुर, छत्तीसगढ़ से श्री देवनाथ ने ट्रांसजेंडर बनने की अपनी आपबीती बताई और अपने ऊपर हुए शोषण और अत्याचार के बारे में बताया की कैसे उनको ट्रांसजेंडर होने के कारण समाज ने प्रताड़ित किया गया और मितवा संकल्प समिति (ट्रांसजेंडर),रायपुर, छत्तीसगढ़ से अध्यक्ष विद्या राजपूत, सदस्य रवीना बरिहा ने ट्रांसजेंडर के प्रति समाज और मीडिया में उन्हें कैसे गलत प्रस्तुत किया जाता है इस बारे में बताया।

महाराष्ट्र के ओफ्फिशिएटिंग प्रिंसिपल प्रो. केशव माणिक वाल्के, गांधीनगर से डॉ. नरेश कुमार, वर्धा (प्रयागराज केंद्र) से. डॉ. शरद जायसवाल ने समाज और मीडिया में ट्रांसजेंडर लोगो की स्थिति और उनके नज़रिये के बारे में बताया। प्रथम दिन में सभी प्रतिभागियों ने लोगो ने सभी वक्ताओं के अनुभव जाने और अपनी प्रतिक्रिया दी।

राष्ट्रीय संगोष्ठी के दूसरे दिन उपस्थित वक्ताओं ने ट्रांसजेंडरों की पहचान और राजनीति, परिवार और समाज द्वारा ट्रांसजेंडर और सामाजिक बहिष्कार, ट्रांसजेंडर, समस्या और संभावनाएं, सिनेमा और साहित्य में ट्रांसजेंडर, ट्रांसजेंडर पहचान, पहचान और राजनीति, मेनस्ट्रीम मीडिया में ट्रांसजेंडर प्रतिनिधित्व, ट्रांसजेंडर और मानवाधिकार, ट्रांसजेंडर, पारंपरिक पहचान और संस्कृति, ट्रांसजेंडर के समाजशास्त्रीय पहलू पर चर्चा की साथ ही फिलाडेल्फिया, पीए, संयुक्त राज्य के मुख्य कार्यकारी अधिकारी जॉन स्टार्लिंग ने ऑनलाइन माध्यम से अपना वक्तव्य दिया और ट्रांसजेंडर समाज और मीडिया से संबंधित अपना अनुभव साझा किया एवं शोधार्थियों ने अपने-अपने शोध पत्र प्रस्तुत किए।

द्वितीय दिवस पर कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार यूनिवर्सिटी के कुलपति डाॅ. बलदेव भाई शर्मा ने ट्रांसजेंडर समाज और मीडिया पर आयोजित राष्ट्रीय संगोष्ठी पर उपस्थित सभी शोधार्थियों और वक्ताओं से चर्चा की एवं संगोष्ठी पर उपस्थित होने पर ख़ुशी जाहिर की और विश्विविद्यालय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि समाज के उपेक्षित तबके को मोमबत्ती देना बहुत साहस का कार्य है। विश्वविद्यालय का उद्देश्य केवल शिक्षा प्रदान करना ही नहीं है अपितु छात्र के मन में शिक्षा के व्यवसाय की सामाजिक दृष्टि को जगाना और उस पर शोध करना है। जिन्होंने वर्षों से समाज में पहचान के लिए बहुत कुछ सहा है। उन्हें हमारे समाज में स्वीकृति मिलनी चाहिए, समाज में सम्मान मिलना चाहिए।

संगोष्ठी के अंत में उपस्थित सभी अतिथियों को प्रतीक चिह्न भेंट कर धन्यवाद ज्ञापित किया एवं राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम समापन किया गया।
दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी के सफलता पूर्वक आयोजन के लिए श्री रावतपुरा सरकार लोक कल्याण ट्रस्ट के उपाध्यक्ष डॉ. जे. के. उपाध्याय, विश्वविद्यालय के प्रति-कुलाधिपति श्री हर्ष गौतम ने विश्वविद्यालय के सभी सदस्यों को शुभकामनाएं दी।

Related Articles

छत्तीसगढ़प्रमुख खबरें

अनियमित कर्मचारियों का “अनियिमित आक्रोश सभा” 12 मार्च को

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रायपुर। कांग्रेस सरकार का अंतिम बजट में प्रदेश लाखों अनियमित कर्मचारियों [संविदा, दैनिक वेतन भोगी, कलेक्टर दर, श्रमायुक्त दर पर कार्यरत श्रमिक, प्लेसमेंट, मानदेय, अशंकालिक, जाबदर, ठेका] के नियमितीकरण, पृथक कर्मचारियों की बहाली, अंशकालीन कर्मचारियों की पूर्णकालीन करने, आउट सोर्सिंग-ठेका बंद के सम्बन्ध में किसी प्रकार के प्रावधान/घोषणा नहीं करने से आक्रोशित है तथा सरकार अनियमित कर्मचारियों को आदोलन करने मजबूर कर रहे है|

उल्लेखनीय है कांग्रेस ने सरकार बनने पर 10 दिवस में प्राथमिकता से हमारी मांगों को पूरा करने का वादा किया| इसी प्रकार कांग्रेस के जन-घोषणा (वचन) पत्र “दूर दृष्टि, पक्का इरादा, कांग्रेस करेगी पूरा वादा” के बिंदु क्रमांक 11 एवं 30 में अनियमित कर्मचारियों के नियमितीकरण करने, छटनी न करने तथा आउट सोर्सिंग बंद करने को स्थान दिया| दिनांक 14.02.2019 को अनियमित मंच से आपने स्वयं घोषणा किये कि इस वर्ष किसानों के लिए है आगामी वर्ष कर्मचारियों का होगा| वचन से हम काफी आशान्वित थे|

सरकार द्वारा अपनी अंतिम बजट में इन वर्गों के अनियमित कर्मचारियों के लिए किसी प्रकार का प्रावधान न कर इनके अधिकारों एवं सपनों को कुचले का काम किया है|

छत्तीसगढ़ अनियमित कर्मचारी मोर्चा प्रदेश अनियमित कर्मचारियों के हित के लिए संघर्ष जारी रखेगा| इस क्रम में 12 मार्च 2023 रविवार को धरना स्थल तुता नवा रायपुर में “अनियमित सभा” का आयोजन कर रहा है, जिनके माध्यम से अपनी मुद्दों को सरकार के समक्ष रखेगा एवं आगामी समय में आन्दोलन को गति देने समग्र चर्चा किया जावेगा|

Related Articles

छत्तीसगढ़प्रमुख खबरें

मैट्स विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय संगोष्ठी


रायपुर।मघ्य भारत की अग्रणी एवं सुप्रसिध्द मैट्स विश्वविद्यालय के स्कूल आॅफ इंफार्मेशन टेक्नालाजी के तत्वधान में राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन 9 फरवरी से प्रारम्भ होकर 11 फरवरी तक चलेगा। संगोष्ठी का विषय ’’फ्यूचरिस्टिक डेवलपमेंट आॅफ कम्प्यूटिंग टेक्नालाजी इन एजुकेशन आफ इंडिया: विजन 2030’’ है। संगोष्ठी के प्रथम दिवस 9 फरवरी को आई. आई. टी. भिलाई के डायरेक्टर प्रो. राजीव प्रकाश मुख्य अतिथि के रूप मे उपस्थित रहे। कार्यक्रम का आरम्भ माता सरस्वती की पूजा अर्चना के साथ अतिथयों का सम्मान पुस्तक और पौधा के साथ किया गया। प्रारम्भ में विभागाध्यक्ष डाॅ. ज्ञानेश श्रीवास्तव ने स्वागत भाषण के दौरान मैट्स विश्वविद्यालय के विगत 17 वर्षो की यात्रा का संक्षिप्त उल्लेखन किया साथ ही संगोष्ठी की रूपरेखा तथा उद्देश्य की चर्चा की। उन्होने शिक्षा के क्षेत्र में कम्प्यूटर तथा आई.सी.टी. की भूमिका पर भी प्रकाश डाला। कुलसचिव श्री गोकुलानंद पण्डा ने शोधार्थियों को शुभकामानाएं प्रेषित की तथा शोघ कार्य की गंभीरता को समझ कर इस अनुरूप प्रदर्शन करने की सलाह दी। कुलपति प्रो. डाॅ. के.पी.यादव ने सन् 2030 के दृष्टिकोण में शिक्षा के क्षेत्र में आई.सी.टी के वृहद उपयोग पर बल दिय तथा शोध के क्षेत्र में तकनीकि के उपयोग को प्रथमिकता देने अपील की।
मुख्य अतिथि प्रों. राजीव प्रकाश ने आर्टीफीशियल इंटेलीजेस, मशीन लर्निग इत्यादि तकनीकि विषयों की महत्ता पर प्रकाश डाला साथ ही शोधार्थियों को कार्य को मूर्त रूप देनें तथा एप्लाइड रिसर्च पर कार्य करने की अपील की।
प्रथम सत्र में की-नोट स्पीकर के रूप में प्रो. संजीव कर्माकर , बी.आर्ट.टी. दुर्ग उपस्थित रहे। प्रो. कर्माकर ने ज्योतिष शास्त्र का उपयोग कम्प्यूटर साईंस विषयों के साथ करके मौसम के पूर्वानुमान प्राकृतिक आपदा यथा भूकम्प इत्यादि के पुर्वानुमान पर व्याख्यान दिया तथा शोधार्थियों के प्रश्नों का समाधान दिया। द्वितीय सत्र में प्रो. संजय कुमार, डीन एंड हेड, कम्पयूटर साईंस पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय उपस्थित रहे। प्रो. संजय कुमार ने रिसर्च की विभिन्न तकनीक तथा रिसर्च पेपर लेखन प्रविधि पर व्यख्यान दिया।
द्वितीय दिवस शोधर्थियों के पेपर प्रेजेन्टेशन के उपरान्त विश्वविद्यालय की उप.कुलपति डाॅ. दीपिका ढांड ने समापन समारोह की अध्यक्षता की। डाॅ. ढांड ने शोधार्थियों, विधार्थियों तथा आई.टी. विभाग के सदस्यों को हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की तथा प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित एवं प्रोत्साहित किया।
उक्त आयोजन हेतु कुलाधिपति श्री गजराज पगारिया, डायरेक्टर जनरल श्री प्रियेश पगारिया ने विभाग कों प्रोत्साहित करते हुए, आगे भी ऐसे आयोजनों के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Related Articles

छत्तीसगढ़प्रमुख खबरें

मंत्री ताम्रध्वज साहू ने प्रदेशवासियों को नव वर्ष की दी शुभकामनाएं

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के लोक निर्माण, गृह, पर्यटन एवं धर्मस्व मंत्री ताम्रध्वज साहू ने प्रदेशवासियों को नव वर्ष 2023 की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी है। नव वर्ष की पूर्व संध्या पर जारी संदेश में श्री साहू ने कहा आने वाला वर्ष सभी के जीवन में नई आशा और ऊर्जा का संचार करे, यही हमारी कामना। उन्होंने आगे कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार, प्रदेश की गौरवशाली परम्परा, संस्कृति और पहचान को कायम रखते हुए गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही है। आगे भी हमारा प्रदेश नित नए आयामों को छुएगा और उन्नति की ओर अग्रसर रहेगा।

नव वर्ष के अवसर पर श्री साहू प्रदेशवासियों के सुख, शांति व समृद्धि की कामना की है।

Related Articles

छत्तीसगढ़प्रमुख खबरें

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं उत्तराधिकारी परिवार के राष्ट्रीय महासचिव का एक दिसंबर को रायपुर आगमन


रायपुर। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं उत्तराधिकारी परिवार के राष्ट्रीय महासचिव आदरणीय श्री जितेंद्र रघुवंशी जी का रायपुर आगमन 1 दिसंबर को प्रातः 10:00 बजे हो रहा है। वे यहां छत्तीसगढ़ प्रदेश के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियोंं के सम्मान की रक्षा हेतु किए जाने वाले प्रयासों को गति प्रदान करने के लिए समूचे राष्ट्र के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं उत्तर अधिकारियों़ का समर्थन देने के लिए आ रहे हैं उत्तराखंड में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और उनके उत्तराधिकारियो को जो सुविधाएं प्राप्त हो रही है वे छत्तीसढ़ के स्वतंत्रता संंग्राम सेनानी ए्वं उत्तराधिकारियोंको भी प्राप्त हो इस हेतु प्रयास करेंगे।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Related Articles

छत्तीसगढ़प्रमुख खबरें

गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने हत्या की गुत्थी सुलझाने वाले दुर्ग पुलिस की विशेष टीम के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दिया प्रशंसा पत्र

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पूरी सूझबूझ एवं व्यवसायिक दक्षता से दुर्ग पुलिस की विशेष टीम ने अमलेश्वर के व्यापारी सुरेंद्र सोनी एवं ग्राम रुदा के नाबलिग बालक समीर साहू की हत्या की गुथी सुलझाई है – श्री साहू

रायपुर/2022/ दुर्ग जिले के थाना अमलेश्वर अंतर्गत समृद्धि ज्वेलर्स के मालिक सुरेंद्र सोनी और थाना अंडा अंतर्गत ग्राम रुदा के नाबालिग बालक समीर साहू की हत्या कर दी गयी थी। गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू के निर्देशन और दुर्ग पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में दुर्ग पुलिस की टीम ने दोनों प्रकरणों को बेहद गंभीरता से लेते हुए जाँच शुरू की और उचित समय में आरोपियों को गिरफ्तार किया। इन दोनों प्रकरण में दुर्ग पुलिस की विशेष टीम ने पूर्ण व्यवसायिक दक्षता एवं सूझबूझ से कार्य करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार करने का विवेचनीय कार्य किया। गृहमंत्री साहू ने दोनों प्रकरणों को कुशलतापूर्वक सुलझाने हेतु दुर्ग पुलिस की विशेष टीम की सराहना की और उन्हें प्रशंसा पत्र प्रदान किया है।

Related Articles

छत्तीसगढ़प्रमुख खबरें

अर्पण दिव्यांग पब्लिक स्कूल में भी मनाया गया बाल दिवस


रायपुर। राजधानी रायपुर के बजाज कालोनी स्थित अर्पण दिव्यांग पब्लिक स्कूल में आज बाल दिवस मनाया गया। इन बच्चों को उनके शिक्षकों ने अपने अंदाज में पहले ये बताया गया कि आज का दिन विशेष क्यों बाल दिवस के रूप में मनाया जा रहा है तो बच्चे काफी खुश हुए। ये हूनरमंद बच्चे भी किसी से कम नहीं हैं नन्हे मुन्ना राही हूँ देश का सिपाही हूँ गाने पर मूक बधिर बच्चों ने शानदार प्रस्तुति दी। खेलकूद का विभिन्न आयोजन भी इन बच्चों के लिए किया गया। बच्चों को गुड टच बेड टच के विषय मे एक लघु फिल्म दिखाई गई। ब्लू बड्र्स ऑन द स्काई संस्था के द्वारा आज बच्चों के साथ केक काटा गया व स्टेशनरी सामग्री दी गई साथ ही प्रशस्ति पत्र व मोमेंटो संस्था को प्रदान की गई।
स्कूल परिसर में आयोजित बाल दिवस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉक्टर राहुल आहुलवालिया (न्यूरो सर्जन), श्री प्रमोद दुबे (सभापति नगर निगम), श्री राकेश पांडेय (डायरेकटर) श्री प्रकाश शर्मा (अर्पण कल्याण समिति के अध्यक्ष), श्री धनंजय त्रिपाठी (उपाध्यक्ष), सरिता मोटवानी (मोटिवेशनल टीचर), उद्योगपति श्री मनोज अग्रवाल प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Related Articles

छत्तीसगढ़प्रमुख खबरें

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के नव निर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से मिले राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रायपुर 30 अक्टूबर । दिल्ली के अल्प प्रवास पर पहुंचे छत्तीसगढ़ प्रदेश के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के नव निर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से सौजन्य मुलाकात किया। इस सौजन्य मुलाकात के दौरान प्रदेश के राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल और राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री खड़गे के बीच औपचारिक बातचीत के अलावा छत्तीसगढ़ की वर्तमान राजनैतिक परिस्थितियों पर विस्तार से चर्चा हुईं।

गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ शासन के राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल को गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 हेतु गांधीनगर लोकसभा क्षेत्र अन्तर्गत 07 विधानसभा क्षेत्रों के लिए आब्जर्वर बनाया गया है और समय समय पर श्री अग्रवाल स्थिति का जायजा लेने वहां के स्थानीय जन प्रतिनिधियों से मुलाकात कर वर्तमान हालात के मद्देनजर क्षेत्र में बेहतर कार्य करने के लिए कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर आवश्यक मार्गदर्शन देते रहते हैं। गुजरात में होनेवाले विधानसभा चुनावों के मद्देनजर ताजातरीन हालात की जानकारी श्री खड़गे ने लिया अपने अनुभव के आधार पर राजस्व मंत्री को अनेक महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए।

Related Articles

छत्तीसगढ़प्रमुख खबरें

हरियाली प्रसार योजना : 3 साल में 83 लाख से ज्यादा का पौधों का पौधरोपण

रायपुर। वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग द्वारा संचालित हरियाली प्रसार योजना के अंतर्गत तीन वर्षों वर्षा ऋतु 2019, 2020 तथा 2021 में 83 लाख 31 हजार पौधों का रोपण किया गया है। इससे 07 हजार 400 हेक्टेयर रकबा हरियाली से आच्छादित हुआ है। इसमें हितग्राहियों तथा कृषकों की ओर से पौधों की बढ़ती मांग को देखते हुए वृद्धि कर वर्ष 2022-23 में इस योजना के अंतर्गत वनेत्तर क्षेत्रों में कृषकों की भूमि पर रोपण के लिए बजट में 17 करोड़ 58 लाख रूपए की राशि का प्रावधान किया गया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री मोहम्मद अकबर ने बताया कि हरियाली प्रसार योजना पर्यावरण सुधार सहित पड़त भूमि के विकास तथा लोगों की आय में वृद्धि के लिए महत्वपूर्ण है। हरियाली प्रसार योजना में कृषकों की स्वयं की भूमि पर कृषि वानिकी को प्रोत्साहित करने और हरियाली को बढ़ाए जाने के लिए विभाग द्वारा प्रति हितग्राही 50 से 5 हजार तक न केवल पौधे उपलब्ध कराए जाते हैं, बल्कि उसके देखरेख के लिए अनुदान के रूप में आंशिक राशि भी उपलबध कराई जाती है। इससे कृषकों को लगभग 30 हजार रूपए प्रति एकड़ प्रति वर्ष का लाभ अर्जित हो सकेगा।

प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख संजय शुक्ला ने बताया कि हरियाली प्रसार योजना के अंतर्गत वर्ष 2021-22 में 30 लाख 95 हजार पौधों का रोपण किया गया है। इससे 13 हजार 651 हितग्राही लाभान्वित हुए हैं। इनमें वन वृत्त रायपुर अंतर्गत 1500 हितग्राहियों द्वारा 25 हजार 730 पौधों तथा कांकेर अंतर्गत 3 हजार 089 हितग्राहियों द्वारा 6 लाख 30 हजार पौधों का रोपण किया गया है। इसी तरह वन वृत्त सरगुजा अंतर्गत 419 हितग्राहियों द्वारा 99 हजार 250, जगदलपुर अंतर्गत 2 हजार 391 हितग्राहियों द्वारा 3 लाख 80 हजार, दुर्ग अंतर्गत 3 हजार 632 हितग्राहियों द्वारा 3 लाख 59 हजार पौधों तथा बिलासपुर अंतर्गत 2 हजार 620 हितग्राहियों द्वारा 16 लाख पौधों का रोपण किया गया है। इनका रोपण 2 हजार 800 हेक्टेयर रकबा में हुआ है।

हरियाली प्रसार योजना के तहत वर्ष 2019-20 में एक हजार 600 हेक्टेयर रकबा में 18 लाख 56 हजार तथा वर्ष 2020-21 में 3 हजार हेक्टेयर रकबा में 33 लाख 80 हजार पौधों का रोपण हुआ है। इनमें वर्ष 2019-20 में 10 हजार 497 तथा वर्ष 2020-21 में 20 हजार 16 हितग्राही लाभान्वित हुए हैं। योजना के अंतर्गत सागौन, बांस, खम्हार, आंवला, शीशम, चंदन, मीलिया डुबिया, क्लोनल नीलगिरी, टिशू कल्चर बांस, टिशू कल्चर सागौन, आम, कटहल, मुनगा, सीताफल एवं अन्य प्रजातियों के पौधों का रोपण शामिल हैं।

Related Articles

छत्तीसगढ़प्रमुख खबरें

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर रेल मंडल में स्वच्छता पखवाड़ा के दसवें दिन – स्वच्छ स्टेशन परिसर थीम का आयोजन

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मंडल रेल प्रबंधक श्री श्याम सुंदर गुप्ता द्वारा स्वच्छता पखवाड़ा के दसवें दिन स्वच्छ स्टेशन थीम पर रायपुर स्टेशन परिसर मे स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया

मंडल रेल प्रबंधक श्री श्याम सुंदर गुप्ता द्वारा प्लेटफॉर्म फ्लोर क्लीनिंग मशीन चलाकर रायपुर स्टेशन पर यात्रियों को स्वच्छता का सन्देश दिया

रायपुर :- 25 सितम्बर 2022।  भारतीय रेलवे में स्वच्छ-रेल स्वच्छ-भारत के तहत स्वच्छता-पखवाडा का आयोजन किया जा रहा है । दिनांक 16 सितम्बर से 02 अक्टूबर 2022 तक आयोजित इस स्वच्छता-पखवाडा में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर मंडल में प्रत्येक दिवसों के थीम के अनुसार विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।

 आज दिनांक 25 सितंबर 2022  मंडल रेल प्रबंधक श्री श्याम सुंदर गुप्ता द्वारा स्वच्छता पखवाड़ा के दसवें दिन स्वच्छ स्टेशन थीम पर रायपुर स्टेशन पर स्टेशन परिसर में यात्रियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने हेतु स्वयं स्टेशन परिसर में झाड़ू लगाकर, कचरा उठाकर यात्रियों एवं रेलवे स्टेशन पर कार्यरत सभी लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया । स्टेशन परिसर  में स्वच्छता बनाए रखने एवं  स्वच्छता के प्रति जागरुक करने के लिये प्रेरित किया । 

मंडल रेल प्रबंधक महोदय ने स्टेशन परिसर, स्टेशन के प्रवेश द्वार में साफ सफाई की एवं स्वच्छता का अवलोकन किया । मंडल रेल प्रबंधक ने स्वयं एक्सकवर कम ड्रायर राइडऑन फ्लोर क्लीनिंग मशीन जो स्टेशन परिसर में प्लेटफार्म क्लीनिंग के काम आती है को चलाकर स्वच्छता का संदेश दिया ।

 इस अवसर पर रायपुर स्टेशन पर मंडल रेल प्रबंधक श्री श्याम सुंदर गुप्ता, अपर मंडल रेल प्रबंधक श्री लोकेश बिश्नोई(परिचालन),  वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक डॉ विपीन वैष्णव सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण भी उपस्थित रहे ।

Related Articles

छत्तीसगढ़प्रमुख खबरें

3 दिन के चलने वाले इस वैश्विक सम्मेलन में सभापति प्रमोद दुबे हुए शामिल

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

माउंट आबू। राजस्थान में तीन दिन चलने वाले ग्लोबल समिट ब्रह्माकुमारी प्रजापिता संस्थान द्वारा यहां तीन दिन चलने वाले ग्लोबल समिट में देश के प्रमुख जनप्रतिनिधि एवं अलग-अलग विषयों के विशेषज्ञ को आमंत्रित किया गया था । इस समिट में रायपुर नगर निगम के अध्यक्ष प्रमोद दुबे को आमंत्रित किया गया था। तीन दिन के इस सेमिनार में भारत पूरे विश्व में शांति का अग्रदूत बंनकर दूसरे देशों के लिए उदाहरण बनने की दिशा में साथ ही विश्व गुरु बनने के लिए अग्रणी भूमिका निभाएगा इस पर संवाद किया जाएगा।इस समिट में आमंत्रित रायपुर नगर निगम के अध्यक्ष प्रमोद दुबे ने बताया कि सभी राज्यों के प्रमुख समाज सेवी संस्थान, राजनीतिक दल के 200 से ज्यादा प्रतिनिधि शामिल हुए हैं।प्रमोद दुबे ने बताया कि माउंट आबू में विषय विशेषज्ञों द्वारा जल बचाने की दिशा में तथा ग्लोबल वार्मिंग सहित पॉलिथीन से आने वाले समय में होने वाली हानि तथा री साइकिल रीयूज पर विशेष कार्यशाला का आयोजन भी किया गया है ।10 सितंबर से 13 सितंबर तक चलने वाले इस ग्लोबल समिट में सुप्रीम कोर्ट के अनेक जस्टिस केंद्रीय मंत्री एवं कई राज्य के राज्यमंत्री नगर निगमों के अध्यक्ष विधायक एवं सामाजिक संस्था प्रमुख गणो आमंत्रित किए गए है। समिट का उद्घाटन रविवार को केन्द्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी, जस्टिस मनिंद्र श्रीवास्तव, महाराजा मैसूर यदुवीरा कृष्ण दत्ता,अच्युता सामंत,काईट ग्रुप संहित राजयोगी सुषमा बेन,गीता बहन दादी रत्न मोहिनी के हाथों हुआ।
कल पद्मश्री जितेंद्र सिंह,प्रोफेसर सुनयना सिंह,संहित अनेक देश के लोगों के व्याख्यान होंगे।

Related Articles

छत्तीसगढ़प्रमुख खबरें

राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने अंतर्विभागीय समिति की ली बैठक,भूमि आवंटन के लिए प्राप्त आवेदनों पर लिया निर्णय

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रायपुर 26 अगस्त 2022- प्रदेश के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने शुक्रवार को अंतर्विभागीय समिति की बैठक ली। उन्होंने भूमि आवंटन के लिए प्राप्त आवेदनों पर चर्चा की। राजस्व मंत्री अग्रवाल ने रायपुर विकास प्राधिकरण को इंद्रप्रथ्स फेस-2 रायपुर आवासीय योजना अंतर्गत विभिन्न प्रकार के भवनों के निर्माण हेतु भूमि आवंटन का निर्णय लिया। साथ ही दक्षिण पूर्वी मध्य रेल्वे राजनांदगांव के अलावा 4 अन्य प्रकरणों पर चर्चा कर निर्धारित प्रब्याजी व भू-भाटक आदि लेकर भूमि आवंटन का निर्णय लिया गया। बैठक में एन. एन. एक्का सचिव राजस्व एवं आपदा प्रबंधन, सी तिर्की अवर सचिव आवास एवं पर्यावरण, निखिल अग्रवाल अवर सचिव वित्त, उमेश कुमार पटेल अवर सचिव राजस्व और अंतर्विभागीय समिति के सदस्य उपस्थित थे।

Related Articles

छत्तीसगढ़प्रमुख खबरें

कलिंगा विश्वविद्यालय के द्वारा “सीबीएसई-सीजी,बारहवीं – 2022, मेधावी विद्यार्थी सम्मान समारोह” का किया जाएगा आयोजन

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

“मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कार राशि के साथ सम्मानित किया जाएगा”

नया रायपुर– कलिंगा विश्वविद्यालय मध्य भारत का एक प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थान है। जिसे नवाचार एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद (नैक) के द्वारा बी प्लस ग्रेड की मान्यता प्रदान की गयी है। यह छत्तीसगढ़ में एकमात्र निजी विश्वविद्यालय है, जो वर्ष 2022 के एनआईआरएफ रैंकिंग में राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट 101-151 विश्वविद्यालयों में सम्मिलित है। यहाँ पर वैश्विक मापदंड के अनुरूप विद्यार्थियों में नवोन्मेष को विकसित करने के लिए उच्च गुणवत्तापूर्ण, बहु-विषयक, अनुसंधानपरक शिक्षा एवं कौशल विकास कार्यक्रमों के माध्यम से विद्यार्थी केन्द्रित शिक्षा प्रदान की जाती है। जिससे विद्यार्थियों में मानवीय गुणों से युक्त – एक जिम्मेदार नागरिक बनने की भावना के साथ-साथ नेतृत्वशक्ति का संपूर्ण विकास हो सके।

पिछले 8 वर्षों से कलिंगा विश्वविद्यालय छत्तीसगढ़ राज्य के विद्यार्थियों के प्रतिभा को निखारने, प्रेरित करने और प्रोत्साहित करने के लिए विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन करता रहा है। इसी परंपरा को ध्यान में रखते हुए कलिंगा विश्वविद्यालय के द्वारा वर्ष 2022 में बारहवीं की कक्षा के टॉपर विद्यार्थी और 90% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले प्रतिभावान विद्यार्थियों के लिए “सीबीएसई, बारहवीं – 2022, मेधावी विद्यार्थी सम्मान समारोह” का आयोजन किया जा रहा है। इस सम्मान समारोह में छत्तीसगढ़ राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी को 15,000 की नगद् राशि,द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी को 12,000 की नगद् राशि, तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी को 10,000 की नगद् राशि और चतुर्थ से दशम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को 5000 की नगद् राशि प्रदान की जाएगी। इसके अतिरिक्त इन विद्यार्थियों को सम्मानपत्र दिया जाएगा।अगर यह विद्यार्थी अपने आगे की उच्च शिक्षा कलिंगा विश्वविद्यालय में करते हैं तो उन्हें स्कॉलरशिप के रुप में 100 % शिक्षण शुल्क से छूट दी जाएगी।

कलिंगा विश्वविद्यालय के निदेशक (एडमिशन) श्री अभिषेक शर्मा ने बताया कि उक्त सम्मान समारोह में बारहवीं की कक्षा के जिन प्रतिभावान विद्यार्थियों ने 90% से अधिक अंक प्राप्त किया है। उन्हें भी सम्मानपत्र से सम्मानित किया जाएगा और कलिंगा विश्वविद्यालय के मापदंडों के अनुसार विशेष छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। उन्होंने छत्तीसगढ़ राज्य में उक्त पात्रता रखने वाले सभी विद्यार्थियों को इस सम्मान समारोह में उपस्थित होने की अपील की है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में कलिंगा विश्वविद्यालय के वेबसाईट पर जाकर भी संपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Related Articles

Back to top button