छत्तीसगढ़प्रमुख खबरें
Trending

रुंगटा कॉलेज रायपुर को शीर्ष सम्मान

रायपुर। 27 मई को दिल्ली के एक प्रतिष्ठित होटेल में देश के जाने माने शैक्षणिक पत्रिका एडूकेशन वर्ल्ड के वार्षिक उच्च शिक्षा रैंकिंग समारोह में रुंगटा कॉलेज रायपुर को तीन अलग अलग सम्मान प्राप्त हुए । कॉलेज समूह के प्रबंध निदेशक डॉक्टर जवाहर सूरिसेट्टी ने ये सम्मान प्राप्त किया ।
रुंगटा कॉलेज ओफ़ इंजीनियरिंग एंड टेक्नॉलजी को नवाचार पाठयक्रम के लिए भारत में दसवाँ और छत्तीसगढ़ में प्रथम , रुंगटा कॉलेज ओफ़ फ़ार्मा एंड रिसर्च को उद्योग के साथ सम्बंध के लिए देश में दसवाँ और प्रदेश में पहला स्थान और रुंगटा कॉलेज ओफ़ साइन्स एंड टेक्नॉलजी को समाज़िक उतथान के लिए देश में आठवाँ और प्रदेश में दूसरा स्थान प्राप्त हुआ ।
इस कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए डॉक्टर जवाहर ने कहा की छत्तीसगढ़ को अच्छे और सच्चे शिक्षण संस्थाओं की ज़रूरत है अपने युवकों को आगे बढ़ाने के लिए ।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Related Articles

Back to top button