छत्तीसगढ़प्रमुख खबरें

PMJJBY Scam: कागजों पर ‘मृत’ बताकर इंश्योरेंस क्लेम का खेल

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

कवर्धा । प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (PMJJBY) के तहत एक चौंकाने वाला धोखाधड़ी का मामला सामने आया है. छत्तीसगढ़ के कबीरधाम (कवर्धा) जिले के बदनचुआ गांव के तीन निवासियों को कागजों में मृत दिखाकर उनके नाम पर फर्जी बीमा क्लेम की साजिश रची गई. यह पूरा मामला मध्य प्रदेश पुलिस द्वारा की जा रही करीब 9.60 करोड़ रुपये के संदिग्ध बीमा घोटाले की जांच के दौरान उजागर हुआ.

भोपाल के अजाक (SC/ST वेलफेयर) थाने में दर्ज एफआईआर (Crime No. 01/26) की जांच के सिलसिले में जब मध्य प्रदेश पुलिस से मिली सूचना के आधार पर कुकदूर पुलिस ने सत्यापन किया, तो चौंकाने वाली बात सामने आई.
जिन तीन ग्रामीणों—बाबूलाल, गंगाराम मरावी और रामकुमार के नाम फर्जी क्लेम दस्तावेजों में दर्ज थे, वे तीनों सुरक्षित और जीवित पाए गए. कुकदूर थाना प्रभारी संजय मिश्रा ने उनके जीवित होने की पुष्टि कर रिपोर्ट संबंधित अधिकारियों को सौंप दी है.

पीड़ित ग्रामीणों बाबूलाल और गंगाराम ने बताया कि उन्हें इस प्रकार की किसी बीमा पॉलिसी या क्लेम के बारे में कोई जानकारी ही नहीं थी. पुलिस द्वारा पूछताछ के लिए बुलाए जाने पर ही उन्हें इस फर्जीवाड़े का पता चला.
जांच एजेंसियों के अनुसार, मध्य प्रदेश में PMJJBY के करीब 482 संदिग्ध मामलों की जांच चल रही है, जिसमें इंदौर और बेंगलुरु के बैंक खातों व केवाईसी (KYC) दस्तावेजों का इस्तेमाल कर योजना की क्लेम राशि (2 लाख रुपये प्रति व्यक्ति) हड़पने की कोशिश की गई थी. फिलहाल पुलिस इस बात की गहराई से जांच कर रही है कि ये फर्जी खाते किसने खोले और इनके पीछे कौन-सा गिरोह सक्रिय है.

Related Articles

Back to top button